Categories: Haryana

बदमाशों को नहीं रहा खाकी का खौफ, दिनदहाड़े एक एसआई को ही बनाया निशाना, लिफ्ट के बहाने गाड़ी में बैठकर की मारपीट और लूट की वारदात को दिया अंजाम

India News (इंडिया न्यूज), Miscreants Looted The SI : हरियाणा में बदमाशों के हौसले इस कदर बढ़ चुके है कि उनको खाकी का खौफ है ही नहीं। अब तो बदमाश पुलिस को भी अपना टारगेट बना रहे है। हरियाणा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां चार बदमाशों ने एक सब इंस्पेक्टर को अपना निशाना बनाते हुए मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम दिया। जी हां, हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले रोहतक में तैनात सब इंस्पेक्टर से चार युवकों ने दिनदहाड़े लिफ्ट के बहाने लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। 

चारों बदमाशों ने अचानक गाड़ी रोक दी

बताया जा रहा है 7 अगस्त की सुबह करीब चार बजे जब एसआई एनडीपीएस एक्ट से जुड़े केस के सिलसिले में हाईकोर्ट जा रहे थे, तो इसी दौरान जुलाना बाईपास पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी रुकी, जिसमें चार युवक सवार थे। युवकों ने खुद को जींद की ओर जाने की बात कहकर एसआई को लिफ्ट दी। जैसे ही स्कॉर्पियो गाड़ी नया बाईपास हवेली के पास पहुंची, तो चारों बदमाशों ने अचानक गाड़ी रोक दी और एसआई से मारपीट करते हुए उसकी जेब से जबरदस्ती 4700 रुपए निकाल लिए। 

विरोध किया तो धमकाने लगे और कहा कि अगर किसी को घटना की जानकारी दी तो जान से मार देंगे

जब एसआई ने इसका विरोध किया तो धमकाने लगे और कहा कि अगर किसी को घटना की जानकारी दी तो जान से मार देंगे। पीड़ित एसआई ने इस वारदात के बारे में डायल 112 पर कॉल कर जानकारी दी। सदर थाना पुलिस को शिकायत सौंपी।  पुलिस ने पीड़ित एसआई की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर चारों युवकों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। 

Recent Posts

Anaemia Awareness Becomes a Public Health Movement in Indore, Madhya Pradesh, India

Dr. A.K. Dwivedi’s Campaign Reaches Over 2 Million People Indore (Madhya Pradesh) [India], March 19:…

16 hours ago

250+ Entrepreneurs from 24 Cities Converge in Surat for CorporateConnections India’s BHAF 2026

Surat (Gujarat) [India], March 20: Surat emerged as the meeting point of India’s entrepreneurial leadership…

17 hours ago

Yuvarambh 2026: Building Real Pathways for Youth Entrepreneurship

Platform brings youth, industry and incubators together to explore entrepreneurship as an emerging livelihood pathway…

1 day ago

CDSL–KPMG in India Report Calls for Data-Led Transformation of India’s Securities Market, Proposes ‘3C’ Framework

Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: Central Depository Services (India) Limited (“CDSL”), Asia’s first listed depository,…

2 days ago

Ryan Pinto on Building Good Human Beings: Why Value-Based Education Matters in Today’s World

Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: In today’s fast-changing world, education is often measured by marks,…

2 days ago