Categories: Haryana

युवक की चाकू से रंजिशन चाकू से गोदकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया

India News (इंडिया न्यूज), Murder Accused Arrested : पानीपत सीआईए टू पुलिस टीम ने बीती 19 अगस्त की रात नैन गांव में रजवाहे के पास रंजिशन युवक की चाकू से गौदकर हत्या मामले में सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान परढाना गांव निवासी जोनी के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपने छोटे भाई रोहित व अन्य के साथ मिलकर रंजिशन उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वारदाता को अंजाम देत समय वह दोनों भाई भी घायल हो गए थे।

पुलिस ने चंद घंटों के दौरान आरोपी जोनी व रोहित को काबू कर लिया था

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया पुलिस ने चंद घंटों के दौरान आरोपी जोनी व रोहित को काबू कर लिया था। पुलिस निगरानी में दोनों आरोपी जिला के एक नीजी अस्पताल में उपचाराधीन थे। सोमवार को आरोपी जोनी को अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी जोनी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में प्रयक्त बाइक व डंडा बरामद करने का प्रयास करेगी।  

यह है मामला

थाना मतलौडा में गांव नैन निवासी रवि पुत्र राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नैन गांव में उसका शराब का ठेका है। 24 मई को चाचा ब्रहमपाल के साथ गांव निवासी मोहित व आशीष ने पांच/छह अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट की थी। जिसकी उन्होंने थाना मतलौडा में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया था। तब से मोहित, आशीष, अश्वनी व परढ़ाना गांव निवासी जोनी व मोहित उनके परिवार से रंजिश रखते थे।

फोन कर धमकी दी

चाचा ब्रहमपाल से मिलकर गावं निवासी सतबीर, मोनू, नरेंद्र व सुभाष ने कहा कि उन्होंने मुकदमें में मोहित का नाम निकलवा लिया है। अबकी बार मोहित व अन्य के साथ मिलकर तुम्हारे परिवार को जान से मरवा देगे। 19 अगस्त की रात करीब 8:20 बजे चाचा ब्रहमपाल को मोहित ने फोन कर धमकी दी की उनके परिवार का आज कोई भी व्यक्ति मिला तो उसको वह खत्म कर देगे। तभी चाचा ब्रहमपाल ने उसको फोन कर यह सारी बाते बताई। मोहित, आशीष, अश्वनी, जोनी, रोहित, सतबीर, मोनू, नरेंद्र व सुभाष से संभल कर रहने के लिए कहा।

मोहित, आशीष, अश्वनी, जोनी व रोहित शराब ठेके के पास आए, सभी हथियारों से लैस थे

रात करीब 9:20 बजे मोहित, आशीष, अश्वनी, जोनी व रोहित शराब ठेके के पास आए, सभी हथियारों से लैस थे और उसे देख लेने के धमकी दी। इसके कुछ देर बाद शराब ठेके से सुनील अपने ममेरे भाई कैथल जिले के खरौदी गांव निवासी मोनू के साथ बाइक पर और वह अपनी एक्टिवा पर महीपाल व सुनील को लेकर घर के लिए चल दिए। सुनील व मोनू नहर के पास पहुंचे तो वहा पहले से खड़े मोहित, रोहित, जोनी, आशीष व अश्वनी ने रास्ता रोककर बाइक को रूकवा लिया।

मोहित व आशीष ने मोनू को पकड़ लिया और रोहित ने सीने में चाकू घोप दिया

बाइक रोकते ही मोहित व आशीष ने मोनू को पकड़ लिया और रोहित ने सीने में चाकू घोप दिया। अश्वनी व जोनी ने सुनील व रणबीर को थप्पड़ मुक्के मारे। उसने व महीपाल ने मोनू को संभाला और इलाज के लिए इसराना एनसी मेडिकल लेकर गए। जहा डॉक्टर ने चेक कर मोनू को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसने चाचा ब्रहमपाल को फोन कर मोनू की हत्या की सूचना दी। चाचा ब्रहमपाल घर से एनसी मेडिकल आने के लिए चला तो रास्ते में उसे मोहित मिला, जिसने धमकी दी की अगला नंबर उसका व रवि का होगा। थाना मतलौडा में रवि की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Recent Posts

Oil prices slide after Trump comment on stopping Israel aid

By Ahmad Ghaddar LONDON, Nov 3 (Reuters) - Oil prices slumped on Tuesday after President…

8 seconds ago

Binance says outflows normalised as North Korea rejects US allegation over heist

By Jack Kim, Kyu-seok Shim and Rae Wee SEOUL/SINGAPORE, Nov 3 (Reuters) - Asset outflows…

1 minute ago

Ferrari says Luce EV sold out for 2027, expects demand to grow further

MILAN, Nov 3 (Reuters) - Orders for Ferrari's Luce EV already cover all the units…

2 minutes ago

GERMANY'S MERZ: NOVEMBER 19 MEETING OF COALITION IN THE WILLING WILL DETERMINE FURTHER SUPPORT FOR UKRAINE IN 2027

GERMANY'S MERZ: NOVEMBER 19 MEETING OF COALITION IN THE WILLING WILL DETERMINE FURTHER SUPPORT FOR…

7 minutes ago

Shock in Spain's Tenerife after striker De Miguel died following collision in match

VIDEO SHOWS: TRIBUTE OUTSIDE TENERIFE STADIUM AFTER STRIKER JESUS DE MIGUEL DIED AFTER COLLISION IN…

8 minutes ago

IEM conducts its Annual Freshers’ Welcome, Bienvenue 2026, with Great Fanfare

Kolkata (West Bengal) [India], November 3: The Institute of Engineering & Management (IEM), under the…

9 minutes ago