प्रवीण वालिया-करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Police Raid In Spa And Cafe : सिर्फ 200 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से किराए पर लिए गए कैबिन—और अंदर चल रहा अनैतिक खेल। करनाल पुलिस ने छापेमारी कर ऐसे ही कई कैफों और स्पा सेंटर्स का भंडाफोड़ किया, जहां युवक-युवतियों को संदिग्ध हालात में पकड़ा गया। छापेमारी की खबर फैलते ही आसपास के कैफों और स्पा सेंटर्स में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से कई युवक और युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी रामलाल ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं की पुष्टि के लिए यह कार्रवाई की गई। पुलिस जांच के अनुसार, कैफों में छोटे-छोटे कैबिन बनाए गए थे, जिन्हें कुछ समय के लिए ग्राहकों को किराए पर दिया जाता था। हर कैबिन का चार्ज 200 रुपये प्रति घंटा तय किया गया था।
पुलिस का कहना है कि इन्हीं कैबिनों में अनैतिक गतिविधियाँ हो रही थीं, जिसकी जानकारी स्थानीय निवासियों ने दी थी। आगे भी होगी सख्त कार्रवाई : थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पकड़े गए युवक-युवतियों से पूछताछ जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सिविल लाइन क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधियों वाले स्पा सेंटर, मसाज सेंटर या कैफे को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…