करनाल-इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज), PM Modi will Honor Sultanpur Gram Panchayat : करनाल जिले ने पानी संरक्षण में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है करनाल की नीलोखेड़ी ब्लॉक के सुल्तानपुर गांव में जल संरक्षण पर बड़ा काम किया है जिसके चलते अब आने वाली 15 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद सुल्तानपुर ग्राम पंचायत के सरपंच को जल संरक्षण में अच्छा काम करने के चलते सम्मानित करने जा रहे हैं जिसके चलते ग्रामीणों में और ग्राम पंचायत में खुशी की लहर है। गांव के सरपंच जसमेर सिंह ने कहा कि यह नीलोखेड़ी ब्लॉक और करनाल जिले सहित पूरे हरियाणा के लिए गर्व की बात है कि जल संरक्षण में उनकी ग्राम पंचायत का नाम चुना गया है और ग्राम पंचायत अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मानित होने जा रही है।
सुल्तानपुर ग्राम पंचायत के सरपंच जसमेर ने कहा कि उनके गांव में जल संरक्षण के लिए 5 पौंड बने हुए हैं जिनसे पानी साफ होता है और पानी भी सुरक्षित होता है रिचार्ज होकर पानी जमीन में चला जाता है जिसे पानी वेस्ट नहीं होता और उसका संरक्षण भी होता रहता है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए यह एक बड़ा कदम उन्होंने उठाया है जिसके चलते अब केंद्र सरकार के द्वारा उनको सम्मानित किया जा रहा है।
गांव के सरपंच ने बताया कि उनका गांव जहां जल संरक्षण पर काम कर रहा है तो वहीं स्वच्छता में भी उनका गांव दूसरे गांव से अव्वल है उन्होंने कहा कि 2000 की आबादी वाली कैटेगरी में उनका गांव पूरे हरियाणा में 2023 में प्रथम आया था उन्होंने कहा कि उनके गांव को पहले भी स्वच्छता में अवार्ड मिल चुके हैं । और एक बार फिर से जल संरक्षण के लिए उनका गांव चुना गया है इससे सभी गांव वालों में खुशी है।
गांव के सरपंच ने कहा कि गांव में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं मौजूद है गांव में ग्रामीण सचिवालय बना हुआ है जिसमें हर प्रकार की सुविधा गांव के लोग यहां से ले सकते हैं। गांव में प्राइमरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल भी है गांव में दो आंगनबाड़ी केंद्र है गांव में पीने के स्वच्छ पानी के लिए दो ट्यूबल भी लगाए गए हैं। जिसके चलते छोटी-मोटे कामों के लिए गांव वालों को गांव से बाहर नहीं जाना पड़ता गांव में ही हर प्रकार के काम हो जाते हैं।
सरपंच ने कहा कि बहुत से लोग सरपंच बनने के बाद छोटे-मोटे काम नहीं करते लेकिन उनको प्रकृति से काफी प्यार है और वह खुद गांव में पौधारोपण करते हैं उनके कार्यकाल में उन्होंने गांव में बहुत पौधे लगाए हैं जिसके चलते ग्रामीणों का भी सहयोग उनको मिलता रहा है और उनका गांव हरा भरा दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि जो मॉडल उनके गांव में बना हुआ है वह दूसरे गांव की पंचायत को भी अपनाना चाहिए और अपने गांव को स्वच्छ बनाना चाहिए।
गांव के सरपंच ने बताया कि उनके गांव की आबादी 1704 है और उनके गांव में कुल वोट 1384 है वही उनके गांव के लोगों का मुख्य पेशा पशुपालन और खेती है लेकिन उनके गांव से काफी युवा विदेश में रह रहे हैं करीब 350 लोग विदेश में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनसे पहले भी काफी सरपंच गांव में रहे हैं उन्होंने भी अपने-अपने समय में अच्छा काम किया है अब वह भी और ज्यादा अच्छा गांव बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं और नए-नए मॉडल गांव में बना रहे हैं जिसे गांव का नाम रोशन हो रहा है।
गांव के सरपंच ने बताया कि उनके गांव में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद आए थे जिन्होंने उनका गांव का मॉडल देखा था उसके साथ-साथ जल संसाधन केंद्रीय मंत्री भी उनके गांव में उनके फाइव पौंड मॉडल को देखने के लिए आए थे। केंद्रीय मंत्रियों के साथ-सा द बांग्लादेश का डेलीगेट भी उनके गांव में आया था जिन्होंने गांव में दौरा किया था। उन्होंने कहा कि जैसे बड़े-बड़े लोग और दूसरे देशों के लोगों के गांव में आते हैं तो उनको काफी अच्छा महसूस होता है लोग उनकी तारीफ करते हैं और उनको भी उनसे कुछ सीखने को मिलता है।
गांव के सरपंच ने कहा कि वह चाहते हैं कि सिर्फ उनका गांव ही नहीं हरियाणा का प्रत्येक गांव स्वच्छता में अच्छा काम करें इसलिए वह दूसरे गांव के सरपंचों से भी कहते हैं कि वह भी अपने गांव में हरे भरे पेड़ लगाए और साफ सफाई रखें और इसके साथ-साथ जल संरक्षण पर भी कम करें ताकि हमारा हरियाणा हमारे आने वाले युवाओं के लिए कुछ बेहतर कर सके और उनको अच्छा वातावरण दे सके।
By Dhara Ranasinghe and Amanda Cooper LONDON, Nov 3 (Reuters) - Financial markets are struggling…
By Paul Sandle LONDON, Nov 3 (Reuters) - Virgin Media O2 is set to cut…
Nov 3 (Reuters) - NOS SGPS SA: * Q3 EBITDA €225.6 MILLION * Q3 NET…
VIDEO SHOWS: FENERBAHCE INTERIM COACH, DIRK KUYT, SPEAKING DURING PRESS CONFERENCE AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE…
* Savings to address costs from McCormick deal, simplification efforts * New operating model groups…
By Inti Landauro and Foo Yun Chee BRUSSELS, Nov 3 (Reuters) - Google faced a…