Categories: Haryana

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बोले सुभाष बराला : विपक्ष को ‘अपनी सेना’ पर विश्वास नहीं, सरकार ने सेना को दे रखी खुली छूट, ऐसे में विपक्ष को बढ़ाना चाहिए सेना का मनोबल

India News (इंडिया न्यूज), Subhash Barala : राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि विपक्ष को ‘अपनी सेना’ पर विश्वास नहीं है, जबकि सरकार ने सेना को खुली छूट दे रखी है तो ऐसे में विपक्ष को सेना का मनोबल बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहता है कि इस बार हाउस को ठीक तरीके से चलने नहीं देना है, इसलिए ही ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान भी विपक्ष हंगामा कर रहा है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष को अपनी सेना पर विश्वास नहीं है। विपक्ष की मांग पर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दोनों सदनों में चर्चा चल रही है। 

सांसद ने कहा कि आज भी राज्यसभा में ही विपक्ष के नेताओं ने हंगामा किया, जिसके चलते 2:00 तक कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष को सेना का मनोबल बढ़ाना चाहिए। ऑपरेशन महादेव को लेकर सुभाष बराला ने कहा कि सरकार ने सेना को खुली छूट दे रखी है। कल देश के तीन दुश्मनों को हमारी हामरी ने ढेर कर दिया।

सर (SIR) के मुद्दों को लेकर सुभाष बराला ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है। चुनाव आयोग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी प्रकार से किसी को नाजायज परेशानी नहीं होगी। जिन लोगों के कागजात नहीं है जिन्होंने फर्जी वोट बनवा रखे हैं। उन पर चुनाव आयोग कार्रवाई कर रहा है। 

Recent Posts

From Jabalpur to Global Stages: Partho Ghosh’s Journey in Live Entertainment

Jabalpur (Madhya Pradesh) [India], August 3: Living in an industry that relies heavily on the…

47 minutes ago

Country Club launches ‘Master Card – Türkiye’, eyes hospitality expansion in Turkish market

Mumbai (Maharashtra) [India], August 1: Country Club Hospitality & Holidays Limited has announced the launch…

2 hours ago

Too much TV during middle age may cause brain shrinkage, study finds

Washington (dpa) - A new study published in Alzheimer's & Dementia suggests that people who…

7 hours ago

'Spider-Man: Brand New Day' debut sets all-time record at domestic box office

By Dawn Chmielewski LOS ANGELES, Aug 2 (Reuters) - "Spider-Man: Brand New Day" set an…

12 hours ago