Categories: Haryana

जियो फेंसिंग हाजरी के विरोध में ‘इस तारीख’ को हड़ताल का ऐलान, जियो फेसिंग हाजरी के आदेश को वापिस लेने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

India News (इंडिया न्यूज), Strike Announced Against Geo Fencing Attendance : स्वास्थ्य विभाग मे जियो फेंसिंग लोकेशनआधारित हाजरी दर्ज करने के अव्यवाहरिक व असवैंधानिक बताते हुए वीरवार को स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों की तालमेल कमेटी ने हरियाणा के शिक्षा मंत्री माननीय महिपाल ढांढा को ज्ञापन सौंपा। स्वास्थ्य विभाग तालमेल कमेटी द्वारा माननीय शिक्षा मंत्री को ज्ञापन देकर मांग की गई कि ये ज्ञापन मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य  मंत्री के पास पहुंचाया जाए और जियो फेंसिंग लोकेशन आधारित हाजरी के आदेशों को वापिस लिया जा। इसके बाद माननीय शिक्षा मंत्री आश्वासन दिया कि वे स्वयं मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बातचीत करके तालमेल कमेटी द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, मांग से अवगत कराएंगे और उन्होंने कहा की किसी के साथ कोई भी अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। 

जियो फेंसिंग लोकेशन आधारित हाजरी लगाने का कोई औचित्य नहीं

हरियाणा सिविल सर्विस पानीपत के जिला प्रधान डॉक्टर रिंकू सांगवान व बहुद्देशीय स्वास्थ्य अधिकारी एसोसिएशन पानीपत के जिला प्रधान सतबीर सिंह ने सांझा बयान जारी करते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी पहले से ही बायोमेट्रिक हाजरी दर्ज कर रहे है, ऐसे मे जियो फेंसिंग लोकेशन आधारित हाजरी लगाने का कोई औचित्य नहीं बनता है. अधिकारी व कर्मचारी नेताओ ने बताया कि ये आदेश अव्यवाहरिक व असवैंधानिक और गैरकानूनी और  सविधान मे वर्णित निजता के अधिकारों का उलंधन है, और साथ में ही माननीय  सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के खिलाफ भी है। 

अधिकारियों व कर्मचारियो की निजता सबसे ज्यादा प्रभावित होगी

इसलिए जियो फेसिंग हाजरी लागू होने के बाद महिला स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियो की निजता सबसे ज्यादा प्रभावित होगी, कर्मचारी नेताओं ने बताया की कोरोना काल मे बेहतर कार्य करने पर सरकार  द्वारा सभी  स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियो पर फूल बरसाए गए थे, लेकिन अब सरकार द्वारा सिर्फ स्वास्थ्य विभाग मे जियो फेसिंग हाजरी लगाने के आदेश जारी करके स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियो का मनोबल तोड़ा जा रहा है, और अन्य किसी भी विभाग मे ये आदेश लागू नही किये गए है, जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियो व सरकार में टकराव के हालात बन रहे हैं।

इसलिए स्वास्थ्य तालमेल कमेटी मे शामिल, नर्सिंग अधिकारी एसोसिएशन, लेब टेक्नीशियन अधिकारी एसोसिएशन, हरियाणा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन, फॉर्मेसी अधिकारी  एसोसिएशन व रडियोग्राफर एसोसिएशन, एनएचएम यूनियन व दंत चिकित्सा अधिकारी एसोसिएसंन के सभी प्रधानों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जियो फेसिंग हाजरी लगाने के आदेश वापिस नहीं लिए तो 28 अगस्त 2025 को पूरे हरियाणा के सभी सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर व जिला नागरिक हस्पताल के सामने 24 घंटे की भूख हड़ताल की जाएगी।

तालमेल कमेटी कठोर निर्णय लेकर आंदोलन को तेज और मजबूत करेगी

उसके बाद भी सरकार नहीं  मानती है, तो आगामी समय में स्वास्थ्य  तालमेल कमेटी कठोर निर्णय लेकर आंदोलन को तेज और मजबूत करेगी, आज के कार्यक्रम में ज्ञापन देते समय, हरियाणा सिविल सर्विसेस पानीपत के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजीव मान, व डॉक्टर केतन भारद्वाज जी व एलटी एसोसिएशन के प्रधान नरेश कुमार जगलान, और एनएचएम  एसोसिएशन पानीपत के प्रधान अमित मलिक व एमपीएचओ एसोसिएशन पानीपत के जिला सचिव  जोनी कुमारव जिला कैशिएर धर्मेंद्र सिंह व  जिला कमेटी के सदस्य संदीप कुमार   मौजूद रहे। 

Recent Posts

Pfizer raises 2026 forecasts as Eliquis, cancer drugs drive third-quarter results

By Mariam Sunny and Christy Santhosh Nov 3 (Reuters) - Pfizer raised its full-year profit…

37 seconds ago

Supermarket fridge attack is just the start, says UK cybersecurity chief

By Michael Holden LONDON, Nov 3 (Reuters) - A cyberattack on supermarket fridges across Europe…

2 minutes ago

Golf-Rahm explains decision behind LIV exit, has not talked to PGA Tour about potential return

Nov 3 (Reuters) - Former world number one Jon Rahm said on Tuesday that he…

3 minutes ago

GLOBAL MARKETS-Stocks wobble, oil prices fall as Trump says Israel aid will stop

(New throughout, updates prices and adds analyst comment) * Benchmark S&P 500, Nasdaq gains *…

7 minutes ago

Real Madrid hold minute's silence for Tenerife striker De Miguel

VIDEO SHOWS: REAL MADRID PLAYERS AND STAFF HOLD A MINUTE'S SILENCE AT TRAINING IN MEMORY…

8 minutes ago

BRIEF-Melia Hotels Q3 Consolidated Profit €89.4 Mln

Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…

11 minutes ago