Categories: Haryana

हरियाणा के इस जिले में ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ चलाया विशेष अभियान, 30 वाहनों के चालान, 11 वाहनों को किया इंपाउंड

India News (इंडिया न्यूज), Special Campaign Against Drink And Drive : पानीपत जिला पुलिस द्वारा सोमवार की रात को ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया गया। इसके तहत जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने जगह जगह पर नाकाबंदी कर 870 वाहन चालकों को चेक किया, इनमें से नशे का सेवन करके वाहन चलाते मिले 30 वाहन चालकों के चालान किए गए। इसके साथ ही अत्याधिक शराब पीकर वाहन चला रहे 11 वाहन चालकों के वाहनों को इंपाउंड किया गया।

ट्रैफिक नियमों की उल्लघंना करने वाले वाहन चालकों के चालान किए

उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने जिला में सड़क हादसों को रोकने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दृष्टिगत यातायात पुलिस के साथ ही सभी थाना व चौकी प्रभारियों को शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत जिला पुलिस द्वारा सोमवार को रात्रि के समय मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत ड्रिंक एंड ड्राइव करके ट्रैफिक नियमों की उल्लघंना करने वाले वाहन चालकों के चालान किए गए।

अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क पर नशे में वाहन चलाने वालों के ऊपर कड़ा शिकंजा कसना

उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क पर नशे में वाहन चलाने वालों के ऊपर कड़ा शिकंजा कसना था। अक्सर देखने में आता है कि रात्रि के समय काफी वाहन चालक नशे में धुत होकर वाहन चलाते हैं जिससे वह अपने आप को तो खतरे में डालते ही हैं साथ में सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालक के लिए भी खतरा बन जाते है।

पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा

उन्होंने” उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा लगातार ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शराब पीकर गाड़ी चलाना सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनता है और यह मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 के तहत दंडनीय अपराध है। जिला में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने व यातायात नियमों की पालना दृढता से करवाने के लिए पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Recent Posts

Russian glide bomb hits apartment in Ukraine's Sumy, two dead, seven injured

Sept 18 (Reuters) - A Russian glide bomb hit an apartment building in the northern…

1 minute ago

Arteta defends right to speak out on refereeing decisions

VIDEO SHOWS: COMMENTS FROM ARSENAL MANAGER MIKEL ARTETA SHOWS: LONDON COLNEY, ENGLAND, UNITED KINGDOM (September…

4 minutes ago

UPDATE 8-Oil slides after China asks Iran to limit Houthi attacks on Saudi oil facilities

(Updates prices) * Saudi Arabia and Houthis exchange fresh strikes * Brent on track for…

5 minutes ago

Warren Buffett steps down as Berkshire chairman, replaced by his son Howard

By Manya Saini and Jonathan Stempel Sept 18 (Reuters) - Warren Buffett stepped down on…

7 minutes ago

NSCALE IS TARGETING A MULTI-BILLION-DOLLAR LISTING AND EVALUATION AROUND $30 BILLION – CNBC

NSCALE IS TARGETING A MULTI-BILLION-DOLLAR LISTING AND EVALUATION AROUND $30 BILLION - CNBC (The article…

14 minutes ago

Alexander-Arnold returns to England squad as Tuchel makes 10 changes from World Cup

VIDEO SHOWS: ENGLAND MANAGER THOMAS TUCHEL ANNOUNCES HIS SQUAD TO PLAY SPAIN, CZECH REPUBLIC AND…

15 minutes ago