India News (इंडिया न्यूज), Martyr Pritam Singh : हरियाणा के सोहना के अभयपुर गांव निवासी जवान प्रीतम सिंह (34) लेह में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। प्रीतम सिंह 14 साल पहले भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। आज उनका पार्थिव शरीर को सैन्य टुकड़ी द्वारा उनके पैतृक गांव अभयपुर में लाया गया, जहां में वंदे मातरम व भारत माता की जय के उदघोषों के बीच उनको गांव की शमशान भूमि तक ले जाया गया और सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के 12 वर्षीय पुत्र प्रतीक ने अपने पिता को मुखाग्नि दी।
बताया जा रहा है प्रीतम लेह में ड्यूटीापर तैनात थे, की ड्यूटी के दौरान ऑक्सीजन कम होने की वजह से प्रीतम सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी, उनको तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि हवलदार शहीद प्रीतम सिंह फिलहाल लेह की 5014 एएससी बटालियन में तैनात थे। इनके पिता, चाचा व ताऊ भी भारतीय सेना में रहकर देश के लिए समर्पित रह चुके है। प्रीतम अपने पीछे पत्नी, 12 वर्षीय बेटे प्रतीक व 9 वर्षीय बेटी पंछी छोड़ गए हैं। वहीं ग्रामीणों ने गांव के सरकारी स्कूल का नाम शहीद प्रीतम सिंह के नाम से किए जाने की मांग उठाई है।
By Mariam Sunny and Christy Santhosh Nov 3 (Reuters) - Pfizer raised its full-year profit…
By Michael Holden LONDON, Nov 3 (Reuters) - A cyberattack on supermarket fridges across Europe…
Nov 3 (Reuters) - Former world number one Jon Rahm said on Tuesday that he…
(New throughout, updates prices and adds analyst comment) * Benchmark S&P 500, Nasdaq gains *…
VIDEO SHOWS: REAL MADRID PLAYERS AND STAFF HOLD A MINUTE'S SILENCE AT TRAINING IN MEMORY…
Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…