India News (इंडिया न्यूज), Shyam Singh Rana : कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा झज्जर लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में परिवेदना समिति की बैठक में पहुंचे। जहाँ कृषि मंत्री का जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्वागत किया। बैठक में कृषि मंत्री के सामने प्रशासन द्वारा 15 शिकायतें रखी गईं, जिसमें से 9 समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया है और 6 समस्याओं को अगली मीटिंग के लिए लंबित रखा गया। बैठक के दौरान कृषि मंत्री प्रशासन के अधिकारियों को आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तुरंत प्रभाव से समाधान करने के दिशा निर्देश दिए है l
वहीं संसद में पहलगाम की घटना को लेकर विपक्ष द्वारा गृहमंत्री के इस्तीफा की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्त एक्शन लिया और 22 मिनट में सारा काम खत्म किया। प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर इनेलो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को प्रदेश का डमी मुख्यमंत्री बताए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिस तरीके से तीज महोत्सव उत्सव के माध्यम से प्रदेश में तीज का पर्व मनाया है, यह हमारी कितनी अच्छी परंपरा है और हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा सीईटी परीक्षा आयोजित करवाई गई और जिस तरीके से परीक्षार्थियों के लिए सरकार द्वारा सुविधा मुहैया करवाई, जिससे परीक्षार्थी और उनके परिवार के लोग बहुत खुश हैं तो उनके परिवार के लोगों से जाकर पूछो कि प्रदेश का मुख्यमंत्री कैसे हैं वो बताएंगे।
पहलगाम की घटना को लेकर संसद में विपक्षी पार्टियों द्वारा भाजपा सरकार को गिरते हुए गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर बोले कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा कहा पहलगाम की घटना को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जितना सख्त एक्शन लिया है और ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवादियों के खिलाफ जो कार्रवाई की है आज तक हमारे देश के इतिहास में किसी ने भी इतना सख्त एक्शन नहीं लिया जो अंदर घुसकर आतंकवादियों को मारा और उनके एयरबेस तबाह किए है और ऐसा पहली बार हुआ है 22 मिनट में सारा काम खत्म कर दिया।
Nov 3 (Reuters) - 22nd Century Group, Inc.: * 22ND CENTURY GROUP - TO FILE…
By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…
By Rae Wee, Elizabeth Howcroft and Hannah Lang SINGAPORE/PARIS/NEW YORK, Nov 2 (Reuters) - Binance's…
Nov 3 (Reuters) - Yongmao Holdings Ltd: * EXPECTS SIGNIFICANT INCREASE IN PROFIT ATTRIBUTABLE FOR…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
Nov 3 (Reuters) - * NEW YORK HEALTH DEPARTMENT REPORTS 210 MEASLES CASES, DATA AS…