India News (इंडिया न्यूज), प्रवीण वालिया-करनाल, Two Girls Kidnapped From Karnal : हरियाणा के करनाल में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई। काले रंग की कार में सवार तीन किडनैपरों ने जनकपुरी इलाके से दो युवतियों को गला दबाकर और थप्पड़ मारते हुए जबरन कार में धकेल लिया और फरार हो गए। इस दौरान युवतियों को बचाने की कोशिश करने वालों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। घटना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
यह वारदात जनकपुरी के पास गौशाला रोड पर दोपहर करीब 12 बजे हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपियों को रोकने और युवतियों को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया और कार में बैठकर फरार हो गए।
एक पीड़िता, अंजलि, जनकपुरी की रहने वाली है। परिजनों के अनुसार, किसी युवती ने उसे मकान दिखाने के बहाने घर से बाहर बुलाया था। जैसे ही वह नीचे आई, कुछ ही देर में शोर मच गया कि उसका किडनैप हो गया है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, कार में तीन लोग सवार थे। अपहरण के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पीड़ित परिवार से बयान ले रही है।
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…
(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…
By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…
Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…