India News (इंडिया न्यूज), Schools In Charkhi-Dadri Are Flooded With Water : हरियाणा में इन दिनों बरसात और पहाड़ी इलाकों से आ रहे बाढ़ के पानी की वजह गांवों, शहरों में सड़के जलमग्न हो रही हैं। इतना ही नहीं स्कूलों में भी पानी भर रह है, जिसके चलते बच्चों को दर के माहौल में पढ़ाई करनी पड़ रही है। बात अगर चरखी-दादरी की की जाए तो यहां लगातार हो रही बारिश के बाद से ऐसे हालत बन गए हैं कि चारों तरफ पानी ही पानी है। राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल के कमरे व लैब तक पानी से लबालब हैं।
हालात ऐसे बने हुए हैं कि विद्यार्थियों के हाथों में किताब होते हुए भी उनकी नज़र किताब पर न होकर पानी से निकलने वाले सांपों व कीड़ों पर लगी रहती है। विद्यार्थी ऐसे भय के साये में पढ़ने को मजबूर हैं। वहीं स्कूल में अब तक भी पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए। सूत्रों के अनुसार स्कूल भवन के लिए करीब 6 करोड़ की राशि मंजूर की गई है, लेकिन फिलहाल बारिश की वजह से बहुत हालात बुरे बने हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि बरसाती मौसम में कई वर्षों से जिला मुख्यालय पर राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल परिसर में जलभराव की स्थिति बनी रहती है। स्कूल में कभी सांप तो कभी बिच्छू निकलते हैं।स्कूल प्राचार्य सुरेश यादव ने बताया कि सरकार द्वारा करीब 6 करोड़ का बजट नये भवन के लिए मंजूर किया है, जिसका टेंडर भी हो चुका है। जल्द ही नया भवन बनने के बाद बच्चों को इस दिक्कत से निजात मिलेगी।
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…