India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : पानीपत जिले के इसराना उपमंडल के गांव सींक की दलित महिला सरपंच ने ब्लॉक समिति के चेयरमैन पर जातिगत भेदभाव, दुर्व्यवहार व मानसिक प्रताड़ना करने के आरोप लगाए है। जिसकी शिकायत महिला सरपंच ने समाधान शिविर के माध्यम से डीसी पानीपत को दी है। गांव सींक की महिला सरपंच नीलम ने शिकायत में बताया है कि वह गांव सींक की मौजूदा सरपंच है और एससी जाति से संबंध रखती है और सरपंची के कार्यों का पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ निर्वहन कर रही है।
गांव सींक निवासी हरपाल सिंह भी इसराना ब्लाक समिति में चेयरमैन के पद है। और उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए काफी विकास कार्यों में काफी गड़बड़झाला किया है। और सरकार के राजस्व में भारी हानि पहुंचाई है। इसके साथ डीडीपीओ राजेश शर्मा भी शामिल हैं, जो कि फिलहाल बीडीपीओ इसराना का कार्यभार संभाल रहे हैं। चेयरमैन हरपाल सिंह ने स्वर्ण जाति से सम्बन्ध रखता है, इसने मेरा कई बार सार्वजनिक तौर पर अपमान किया है।
मुझे आए दिन सस्पेंड करवाने की धमकी देता है, जिसको मैं काफी समय से झेल रही हूं। यह सामाजिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा है। मेरे द्वारा किए गए विकास कार्यों में भी जानबूझकर बाधा डालता है, जिसकी वजह से मेरी इसराना ब्लाक में कोई सुनवाई नहीं हो रही। सरपंच नीलम ने प्रशासन से मांग की है, इसके कार्यकाल के दौरान किए विकास कार्यों की जांच करवाई जाए। और इसके खिलाफ दुर्व्यवहार, जातीय भेदभाव और मानसिक प्रताड़ना में कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाए।
इसराना ब्लॉक समिति चेयरमैन हरपाल मलिक का कहना है हमारे गांव की सरपंच नीलम की बातें बेबुनियाद है। गांव के विकास कार्यों के लिए चर्चा करते हुए मैं उसको बेटी बोलकर बात करता हूं। गांव के प्राइवेट स्कूल में मेरी शिष्या भी रह चुकी है मेरे ऊपर लगे आरोप निराधार हैं।
VIDEO SHOWS: MINUTE OF SILENCE HELD AT HELIODORO RODRIGUEZ LOPEZ STADIUM IN HONOUR OF JESUS…
Nov 3 (OPTA) - Final Rounds and Seeds Progress from the Masters, Rolex Paris Men's…
By Rishab Shaju and Prakhar Srivastava Nov 3 (Reuters) - Jack Dorsey-led Block raised its…
By Rishab Shaju and Prakhar Srivastava Nov 3 (Reuters) - Jack Dorsey-led Block raised its…
(Adds shares in paragraph 2, graphics) By Rishab Shaju and Prakhar Srivastava Nov 3 (Reuters)…
VIDEO SHOWS: MINUTE OF SILENCE HELD AT HELIODORO RODRIGUEZ LOPEZ STADIUM IN HONOUR OF JESUS…