India News (इंडिया न्यूज), Cabinet Minister Krishan Lal Panwar : हरियाणा के विकास,पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शनिवार को जिला सचिवालय से पंजाब बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री से भरे छह ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पानीपत जिले की ओर से लगभग एक करोड़ रुपए की मदद सामग्री के रूप में भेजी गई।
मंत्री पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार हमेशा बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि अब तक हरियाणा में किसानों को 15,465 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जा चुका है। अब सरकार ने 12 से 15 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी उपायुक्तों को गिरदावरी और आकलन करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि भेजी गई राहत सामग्री में पानी, आटा, आलू, अचार, सूखा दूध, राशन किट, सुखा राशन, कंबल, मच्छरदानी, दवाइयां, बिस्तर और पानी की बोतलें सहित 5 हजार कीट जिसमे 19 वस्तुएं शामिल है। इन ट्रकों के साथ जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह और बीजेपी के पदाधिकारी नरेश बेनीवाल, अमरजीत कोहली और जगबीर आर्य भी रवाना हुए।
शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि राहत सामग्री जुटाने में प्रशासन ने अहम भूमिका निभाई है। बहुत कम समय में उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया के प्रयासों से यह सामग्री इकट्ठी की गई। जिला भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत ने कहा कि इस संकट की घड़ी में पानीपत पूरी तरह पंजाब के साथ खड़ा है। उपायुक्त डॉ. दहिया ने जिला वासियों का इस राहत सामग्री को जुटाने के लिए धन्यवाद और आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पानीपत हमेशा देश और समाज के लिए खड़ा रहता है।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं निगम आयुक्त डॉ. पंकज यादव, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, एसडीएम मनदीप सिंह, निगम अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय, डीएफएससी नीतू, डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, मीडिया सह प्रभारी ईश कुमार राणा, संजय अग्रवाल ,पूर्व मेयर अवनीत कौर, मालती, रंजीता कौशिक ,नवीन भाटिया, हिमांशु, भावना जैन, देवेंद्र चौहान, रोशन लाल माहला, विजय सहगल, राहुल राणा, मनोज जोगी, रविंदर और अन्य कार्यकर्ता भी इस मौके पर उपस्थित रहे।
STOCKHOLM/BRUSSELS, Nov 2 (Reuters) - Ahold Delhaize and Colruyt said on Monday that an IT…
(.) Nov 2 (Reuters) - STOCKS: The benchmark BSE Sensex was up 1.66% to 75,692.78,…
EQUINOR CEO SAYS EUROPE ENTERING WINTER SEASON MORE VULNERABLE THAN NORMAL IN TERMS OF GAS…
By Jonathan Cable and Leika Kihara LONDON/TOKYO, Nov 2 (Reuters) - Global manufacturing activity remained…
STOCKHOLM/BRUSSELS, Nov 2 (Reuters) - Ahold Delhaize and Colruyt said on Monday that an IT…
Nov 2 (Reuters) - Indian drugmaker Granules India reported a second-quarter profit rise of nearly…