India News (इंडिया न्यूज), Punjab MLA Harmit Singh Pathan Majra : मंगलवार के दिन करनाल में पंजाब से आम आदमी पार्टी के विधायक पठान माजरा को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस पहुंची थी। लेकिन वह उनको चकमा देकर अपने साथियों सहित मौके से फरार हो गया था। अब इस मामले में पंजाब पुलिस ने करनाल में देर रात तक जांच की है। हरियाणा व पंजाब में AAP एमएलए हरमीत सिंह पठान माजरा की तलाश में पंजाब की सीआईए पुलिस जुटी हुई है।
मंगलवार की देर रात पंजाब पुलिस के डीएसपी लेवल तक के अधिकारी करनाल के डबरी गांव में पहुंचे। उनके साथ एनकाउंटर स्पेशलिस्ट DSP विक्रमजीत बराड़ भी नजर आए। पंजाब पुलिस की 5 गाड़ियों में सवार टीमों ने देर रात करीब 11 बजे करनाल जिले के गांव डबरी में पहुंची। यहां पहुंचने ही टीम ने गांव के सरपंच को बुलाकर गांव में पंचायत द्वारा लगाए गए CCTV कैमरों को खंगाला। पूर्व सरपंच लाडी के घर के पास कैमरे चेक करने बाद टीम ने गांव के अन्य स्थानों के भी सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया है। ताकि कोई इनपुट मिल जाए, क्योंकि न तो अभी तक एमएलए का सुराग लगा है और न ही उनके रिश्तेदार जो कि उनके रिश्ते में साडू लगते है गांव के पूर्व सरपंच गुरनाम लाडी का कुछ पता चल पाया है।
उनका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। इसके अलावा करनाल के कैमरों को भी खंगाला गया है। डबरी गांव के मौजूदा सरपंच सुरेश कुमार ने बताया कि देर रात को टीम ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला था। मैं पुलिस के साथ अंदर नहीं था, इसलिए मुझे नहीं पता कि क्या क्या फुटेज चेक की गई है। अब बड़े बड़े अधिकारी पंजाब से आए हुए है। अब पूर्व सरपंच कहां गए है और एमएलए कहां गए है इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। पुलिस आई हुई है पुलिस अपना काम कर रही है।
मंगलवार शाम को पंजाब के एमएलए हरमीत सिंह व पूर्व सरपंच के खिलाफ पंजाब की सीआईए पुलिस ने करनाल के सदर थाना में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और पुलिस पार्टी पर फायरिंग व पथराव की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत में बताया कि हम मंगलवार अल सुबह करीब 5 बजे एमएलए हरमीत सिंह को पकड़ने के लिए करनाल के डबरी गांव में पूर्व सरपंच गुरनाम सिंह लाडी के घर पर रेड की गई थी। जिसके बाद उसको गिरफ्तार किया गया, लेकिन जब उसको पटियाला लेकर जाने लगे तो गुरनाम लाड़ी ने गांव में फोन करके बहुत सारे लोगों को बुला लिया। इस दौरान भीड़ से हवाई फायर की अवाज आई। लेकिन हमने कोई बल प्रयोग नहीं किया।
इस मौके का फायदा उठाकर गुरनाम सिंह लाडी MLA को अपनी स्कार्पियों गाड़ी में बैठकर वहां से भागने लगा। लेकिन तभी इंस्पेक्टर ने उसे रोकने का प्रयास किया तो गुरनाम ने उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास। पंजाब पुलिस की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों व पूर्व सरपंच गुरनाम लाडी पत्नी ने बताया कि कोई भी पथराव नहीं किया गया। यहां सुबह पंजाब पुलिस की टीम दीवार फांदकर उनके घर में घुसी। हमने उनसे आराम से बात की। इस दौरान उन्होंने लंगर भी चखा। उसके बाद वो MLA को अपने साथ लेकर गए, पुलिस वालों ने ही विधायक को अपनी गाड़ी में उनके साथ आने कहा यहां पर किसी ने भी उनका विरोध नहीं किया, न ही किसी ने पथराव किया और न ही कोई हवाई फायर किए गए।
एसपी गंगाराम पुनिया ने बताया कि 2 सितंबर की सुबह करनाल पुलिस को जानकारी मिली थी। जिसमें सामने आया था कि पंजाब के पटियाला की पुलिस गांव डबरी में किसी मामले की जांच को लेकर आई हुई है। जिसके बाद करनाल की लोकल पुलिस और सीआईए पुलिस पहुंची थी। जिसके बाद पटियाला पुलिस की तरफ से एक तहरीर सदर थाने में दी गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि गांव के कुछ व्यक्तियों के सहयोग से आरोपी पुलिस की हिरासत से निकल गया है। जिसके बाद सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया था। जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। फायरिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि वहां पर पटियाला पुलिस, करनाल पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे, हालांकि उस समय तक मेरे संज्ञान में फायरिंग की कोई बात नहीं आई थी। घटनाक्रम से ऐसा प्रतीत हुआ कि शायद किसी ने हवाई फायरिंग की हो, शिकायत में जो आरोप लगाए गए है, उसकी जांच की जाएगी, लेकिन मौके पर फायरिंग जैसी सूचना मेरे पास नहीं आई।
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…