India News (इंडिया न्यूज), Prof Ram Bilas Sharma On Sadhvi Pragya Thakur Case : हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने मालेगांव विस्फोट मामले में भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और अन्य आरोपियों को अदालत द्वारा बरी किए जाने पर संतोष और खुशी व्यक्त की है।
शुक्रवार को नारनौल में अपने एक समर्थक के आवास पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि न्यायपालिका का यह निर्णय प्रमाणित करता है कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के चलते साध्वी प्रज्ञा सहित कई निर्दोष लोगों को झूठे मामलों में फंसाया था। प्रो. शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने और फंसाने के लिए षड्यंत्र पूर्वक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को देश से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने राष्ट्रवादी ताकतों को बदनाम करने का प्रयास किया।”
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इस केस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को भी फंसाने की साजिश रची थी, जो विफल रही। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और अन्य आरोपियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया और टॉर्चर किया, जिसका खुलासा खुद साध्वी ने एक टीवी चैनल पर किया है।
प्रो. शर्मा ने कहा कि “साध्वी प्रज्ञा के साथ जो कुछ हुआ, उसे देखकर मुझे स्वयं इमरजेंसी काल की याद आ गई, जब कांग्रेस सरकार के दौरान मुझे भी पुलिस रिमांड में गंभीर उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था।”उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की विचारधारा हमेशा से राष्ट्रविरोधी रही है और अब जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता चरम पर है, तो कांग्रेस भारत की संस्कृति और परंपराओं का भी विरोध करने पर उतर आई है। शर्मा ने कहा कि “भारत की जनता कांग्रेस की इस मानसिकता को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।”
Platform brings youth, industry and incubators together to explore entrepreneurship as an emerging livelihood pathway…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: Central Depository Services (India) Limited (“CDSL”), Asia’s first listed depository,…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: In today’s fast-changing world, education is often measured by marks,…
New Delhi [India], March 13: The Indian real estate market is experiencing a shift from…
New Delhi [India], March 19: India’s garment manufacturing sector is entering a decisive phase of…
Our student, Urvashi Patel received the trophy for winning the speech competition at IMA. Indore…