Categories: Haryana

बैड टच करने वाले मनचलों पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सड़क पार कर रही युवती को किया था बैड टच, वायरल वीडियों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया काबू

India News (इंडिया न्यूज), Panipat Police : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में पानीपत पुलिस ने सड़क पार कर रही युवती को बैड टच करने वाले मनचलों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक सवार दोनों आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान यूपी के बागपत जिला के सिनौली गांव निवासी प्रमोद व संजीव के रूप में हुई है।

  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर, उत्पीड़न या बदमाशी करने वालें मनचलों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा : एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस

यह है मामला

उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि बीती 24 अगस्त की देर रात सोशल मीडिया पर एक वीडियों वारयरल हुई थी। जिसमें एक बाइक सवार दो युवक जीटी रोड पार करती युवतियों के साथ बैड टच करते नजर आए थे। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने इस पर त्वरित सज्ञान लेते वीडियों की जांच पड़ताल कराई तो यह जीटी रोड लाल बत्ती चौक के नजदीक यू टर्न का मिला। 

दोनों आरोपियों की पहचान कर काबू किया

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने तुरंत मनचलों की तलाश व धरपकड़ की जिम्मेदारी थाना शहर पुलिस सहित सीआईए की तीनों टीमों को सौंपी। वीडियों ने मनचले जिस बाइक पर सवार है, जांच में वह उत्तर प्रदेश के नंबर पर पंजीकृत मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बाइक नंबर के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर काबू किया। आरोपियों ने पूछताछ में अपनी पहचान यूपी के बागपत जिला के सिनौली गांव निवासी प्रमोद व संजीव के रूप में बताई। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में युवती के साथ बैड टच की वारदाता को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करेगी

पूछताछ में आरोपियों ने बताया वह दोनों रविवार को उक्त बाइक पर सवार होकर पानीपत में कपड़े का वेस्ट लेने के लिए आए थे। बरसत रोड पर एक गौदाम में वेस्ट देखकर बाइक से वापिस यूपी जा रहे थे। इसी बीच रास्तें में जीटी रोड पर लाल बत्ती चौक के नजदीक युवती से बैड टच की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर उन्हें रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करेगी।

बदमाशी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि जिला पुलिस महिला विरूद्ध अपराधों को रोकने और उनको सुरक्षा देने के लिए तत्पर है। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को इसके आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। इन मामलों की समय समय पर समीक्षा की जाती है। महिलाओं में सुरक्षा की भावना को बनाए रखने के लिए जिला में हॉट स्पॉट प्वाइंट चिन्हित कर महिला पुलिस की दुर्गा शक्ति टीम, महिला थाना पुलिस की टीम व ईआरवी तैनात की गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर है, और उत्पीड़न या बदमाशी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Recent Posts

German climber takes on Everest alone in winter without supplemental oxygen

VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…

21 seconds ago

Soccer-Ligue 1 seeks long-term TV deal as 2027-32 rights tender opens

By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…

1 minute ago

Exclusive-US billionaire leads swap plan to buy Lukoil's overseas assets, sources say

By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…

4 minutes ago

European supermarkets rush to patch vulnerabilities after region-wide fridge hack

By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…

5 minutes ago

Bank of Canada head says fiscal policy not hitting fight against inflation

OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…

5 minutes ago

MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 – CONF CALL

MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…

10 minutes ago