Categories: Haryana

पानीपत जिले के गवर्नमेंट कॉलेज इसराना में कमरों की छतों का गिरा प्लास्टर, बड़ा हादसा टला, जर्जर भवन में गत वर्ष भी हो चुका हादसा, डर के साये में विद्यार्थी

India News (इंडिया न्यूज), Government College Israna : हरियाणा के पानीपत जिले के इसराना स्थित राजकीय कॉलेज के भवन में दो कमरों की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। गनीमत रही कि उस समय कमरे में छात्र नहीं थे। बड़ा हादसा होते होते टल गया। इससे पूर्व करीब एक वर्ष पूर्व भवन के एक कमरे की छत का प्लास्टर टूट कर गिर चुका है। करीब 26 वर्ष पूर्व कॉलेज के भवन का निर्माण हुआ था जिसमें भवन के ज्यादातर कमरे कंडम हालत में है।

पुराने भवन में ज्यादातर कमरे की बरसात में टपकती रहती है छत

हालांकि कॉलेज के नए भवन का निर्माण शुरू हो चुका है। नए भवन को तैयार होने में अभी काफी समय लग सकता है। छात्रों का कहना है कि नए भवन बनने तक विभाग कोई वैकल्पिक व्यवस्था करें। पुराने भवन में ज्यादातर कमरे की छत बरसात में टपकती रहती है। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कॉलेज प्राचार्य डॉ हरिओम ने बताया कि बरसात की वजह से कई कमरों की छत का प्लास्टर टूट कर गिरा है, छत भी टपकती है। दोनों कमरों को एहतियात के तौर पर बंद किया गया है। कमरों की छत का प्लास्टर टूटने की सूचना पंचायत विभाग व उच्चतर शिक्षा विभाग को भेज दी गई है।

Recent Posts

Taking the stairs could slash death risk, study shows

London (PA Media/dpa) - Taking the stairs could slash the risk of an early death, according…

17 minutes ago

Ratul Puri on the Changing Landscape of India’s Energy Future

 Ratul Puri, Chairman, Hindustan Power New Delhi [India], August 26: India’s energy landscape is undergoing…

38 minutes ago

'We will always love you' – world mourns Dolly Parton

By Muvija M and Stefica Bikesh LONDON/SYDNEY, Aug 26 (Reuters) - In Britain, the King's…

46 minutes ago

New old songs from Prince: Ten archive gems released on ‘Timeless’

From his home studio in Minneapolis to his final tour: Prince’s new posthumous album features…

4 hours ago