प्रवीण वालिया-करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Karnal News : भारत विकास परिषद्, कर्ण शाखा द्वारा शनिवार को श्रद्धानन्द अनाथ आश्रम में भारत को जानो प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय व संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी मेयर एवं सदस्य, सोशल जस्टिस वेलफेयर, हरियाणा सरकार नवीन कुमार तथा विशिष्ट अतिथि प्रधान, श्रद्धानन्द आश्रम बलविंदर आर्य ने शिरकत की। दोनों अतिथियों ने परिषद् की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता की भावना को मज़बूत करते हैं।
प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने जोश और उमंग से भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। उपस्थित जनसमूह ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए परिषद् से ऐसे आयोजनों की निरंतरता की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम का संचालन शाखा अध्यक्ष ज्योति चौधरी के नेतृत्व में हुआ। आयोजन में कार्यकारी सचिव स्वतंत्र कुकरेजा, कार्यकारी कोषाध्यक्ष रोशन आर्य, रचना चौधरी, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य कपिल अत्रेजा, डॉ. संकेत सिन्हा, प्रणव जावा, श्याम बत्रा, डॉ. आशिष पसरीचा, नीरज गर्ग तथा परिषद् के सदस्य शिव चुग, रचना चौधरी, मनीषा अरोड़ा, सुरिंदर भारती व रजनी भारती ने विशेष सहयोग दिया।
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…
WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - US job openings increased sharply in September while layoffs fell,…