India News (इंडिया न्यूज), Panipat Road Accident : गीता आश्रम के पास एक भीष्ण सडक हादसा घटित हुआ जिसमे कैंटर व ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं कार चालक मामूली रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई देखते ही देखते काफी दूरी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई जिससे वाहन चालकों व आमजन को चिलचिलाती गर्मी के प्रकोप के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर सूचना मिलते ही हाईवे व चौकी पुलिस मौके पर पहुंची मिली।
जानकारी अनुसार समालखा निवासी कार चालक गौरव (27 वर्ष)सुबह घर से काम के लिए जीटी रोड स्थित तारा एनक्लेव कालोनी की ओर जा रहा था। सर्विस रोड बंद होने की वजह से वह जीटी रोड पर रांग साइड से गुजरने लगा तो सामने से आ रहे एक कैंटर ने कार को टक्कर मार दी। कैंटर की टक्कर लगते ही कार घूम गई। इससे पहले कार चालक संभल पाता पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसी दौरान कार को टक्कर मारकर भागने लगा तो सामने से आ रही बाइक टकरा गई । बाइक कैंटर के अगले पहिये के नीचे आकर क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में समालखा निवासी बाइक सवार करीब 62 वर्षीय गंगा शरण गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे दिल्ली ले जाया गया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वही कार चालक गौरव को मामूली चोट आई जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उधर हादसे में हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई देखते ही देखते काफी दूरी तक वाहनों की लंबी कतारें लगने के कारण काफी देर तक वाहन चालकों व आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही समालखा हाईवे पुलिस व चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं पुलिस ने मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर जीटी रोड सामान्य कराया। इस संबंध में जांच कर्मी एवं एएसआई समुंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल गंगा शरण को उपचार के लिए पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे उपचार के लिए दिल्ली रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…