India News (इंडिया न्यूज), Naveen Jaihind : सात साल पहले जय हिन्द सेना सुप्रीमो नवीन जयहिंद ने भाईचारे के साथ व नशे के खिलाफ हरिद्वार से रोहतक कांवड़ यात्रा निकाली थी, जिस दौरान उन पर राजनीतिक रूप से केस किया गया। उसी केस मामले में बुधवार 6 अगस्त को नवीन जयहिन्द व उनके साथी पानीपत कोर्ट में माननीय जज याचना जी की अदालत में तारीख पर पहुंचे।
जय हिन्द ने बताया कि भोलेनाथ ने हमें जनता के लिए संघर्ष करने इस दुनिया में भेजा है। जनता के हकों की आवाज उठाने की शक्ति हमें भोलेनाथ से ही मिलती है। अगर यह भोलेनाथ की कांवड़ यात्रा का केस नहीं होता तो आज शायद हम इस काबिल ना होते। जयहिंद ने कहा कि ना तो मैं विधायक हूं और न ही मंत्री फिर भी लोग मेरे पास अपनी समस्याएं लेकर आते है।
पानीपत से महिपाल ढांडा विधायक है और प्रदेश के शिक्षा मंत्री भी है उनकी भी यह जिम्मेवारी बनती है कि वे पानीपत में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुने ओर समस्याओं का समाधान करे। साथ ही जयहिंद ने शिक्षा मंत्री जी से अपील करते हुए कहा कि उनको अपने व अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाना चाहिए। साथ ही सरकारी कर्मचारियों का इलाज सरकारी हॉस्पिटल व उनके बच्चों की शिक्षा सरकारी स्कूलों में ही होनी चाहिए।
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…
(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…
By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…
Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…