Categories: Haryana

घरौंडा रेलवे फाटक के पास जम्मू मेल ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, हादसे की बड़ी वजह आई सामने

India News (इंडिया न्यूज), Karnal News : बीती रात घरौंडा रेलवे फाटक के पास जम्मू मेल ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी कमलेश (42) और काजल (20) निवासी राजीव कालोनी घरौंडा की मौत हो गई। मृतका कमलेश के देवर और काजल के चाचा नरेश ने बताया कि बुधवार की रात को बेटी रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। पीछे-पीछे उसकी मां कमलेश भी पहुंच गई। बेटी काजल सुसाइड करने लगी तो उसको बचाने के चक्कर में मां भी ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे दोनों की मौत हो गई।

मां-बेटी के बीच क्या बात हुई इसकी जानकारी नहीं

चाचा नरेश ने बताया कि मां-बेटी के बीच क्या बात हुई इसकी जानकारी नहीं हैं। पड़ोसियों और रेलवे पुलिस की ओर से सूचना पाकर वह रेलवे ट्रैक पर पहुंचे तो दोनों के शव पड़े हुए थे। काजल 12वीं क्लास तक पढ़ाई करने के बाद कम्प्यूटर का कोर्स कर रही थी। जी.आर.पी. के थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें एक महिला और युवती के ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिए हैं।

Recent Posts

Foreign hackers targeted Colorado water systems in August, governor's office says

By AJ Vicens Sept 18 (Reuters) - Foreign hackers targeted and manipulated equipment in two…

41 seconds ago

Serie A Top Scorers

Sep 19 (OPTA) - Top Scorers in the Serie A on Saturday 1 D. Malen…

5 minutes ago

Analysis-Russia sanctions bill gives Trump sweeping new tariff powers

By Andrea Shalal WASHINGTON, Sept 18 (Reuters) - The Russia sanctions bill signed into law…

9 minutes ago

SAUDI CIVIL DEFENSE SAYS DANGER HAS PASSED IN RIYADH

SAUDI CIVIL DEFENSE SAYS DANGER HAS PASSED IN RIYADH (The article has been published through…

10 minutes ago

Exclusive-Anthropic quietly sets up biology lab as it ramps AI drug program

By Jeffrey Dastin and Michael Erman SAN FRANCISCO, Sept 18 (Reuters) - Anthropic has quietly…

11 minutes ago

Weekend Talk Shows/Sept. 19-20

THE REUTERS TV WEEKEND DAYBOOK Saturday and Sunday ----- The daybook editor is Timothy Ryan…

15 minutes ago