India News (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली ने सोनीपत में भाजपा जिला कार्यकारिणी बैठक में शामिल होकर भाजपा परिवार के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय कर जनसंपर्क अभियान को नई धार देना, “नॉनस्टॉप सरकार” की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचाना और संगठन को अगले पाँच वर्षों की राजनीतिक यात्रा व चुनौतियों के लिए तैयार करना रहा। उन्होंने भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही संगठन को निरंतर सशक्त बनाती है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में सांसदों की संगठन के तौर पर जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के मकसद को लेकर बीजेपी के सभी सांसदों के साथ अहम बैठक मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में होगी और मंगलवार को चंडीगढ़ सीएम आवास पर सभी मंत्रियों, विधायकों और प्रदेश में 42 हारी हुई सीटों के उम्मीदवारो के साथ मीटिंग होगी।
उन्होंने राहुल गांधी को राजनीतिक मंदबुद्धि इंसान कहा बताते हुए कहा कि जिस तरीके से राहुल गांधी वोटो की चोरी ओर हेराफेरी का आरोप लगा रहे है उनमें कोई दम नहीं है और अनाप-शनाप बातें कांग्रेस के नेता करते रहते हैं बेटियों को सम्मान देने की बात है वह अपने संगठन की तरफ जरा देखें उन्होंने कितना सम्मान बेटियों को दिया है सच हरियाणा की जनता जानती।
New Delhi [India], March 21: India’s entrepreneurial landscape is changing rapidly. More women today are…
PKF managing trustee, Sundeep Bhutoria (inset). PKF and World WWF-India will jointly present the 6th…
Dr. A.K. Dwivedi’s Campaign Reaches Over 2 Million People Indore (Madhya Pradesh) [India], March 19:…
Surat (Gujarat) [India], March 20: Surat emerged as the meeting point of India’s entrepreneurial leadership…
Platform brings youth, industry and incubators together to explore entrepreneurship as an emerging livelihood pathway…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: Central Depository Services (India) Limited (“CDSL”), Asia’s first listed depository,…