प्रवीण वालिया-करनाल, India News (इंडिया न्यूज), MLA Yogender Rana : भाजपा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा पड़ोसी राज्य पंजाब में आई बाढ़ से पीड़ितों की सहायता हेतु भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल से राहत सामग्री की दो गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भेजी गई राहत सामग्री में खाद्य सामग्री किट के अलावा दवाइयां, बर्तन, कपड़े व बिस्तर सहित अन्य सामान भेजा गया है।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर सहित असंध विधायक योगेन्द्र राणा, विधायक करनाल जग मोहन आनंद, महापौर रेनू बाल गुप्ता एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक योगेन्द्र राणा ने एक अनूठी पहल की विधायक ने अपने एक माह का वेतन पीड़ितों की सहायता हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया साथ ही विधायक ने सामाजिक संगठनों से भी राहत कार्य में सहयोग की अपील की।
विधायक ने कहा विषम परिस्थितियों में भाजपा संगठन पूरी तत्परता के साथ खड़ा है भारतीय जनता पार्टी के संस्कार “वसुधेव कुटुंभकम” अर्थात संपूर्ण विश्व एक परिवार है की विचारधारा वाला है और पंजाब हमारा परिवार है और इस दुख की घड़ी में एक परिवार दूसरे परिवार की सहायता के लिए मजबूती से खड़ा है। इस मौके पर उन्होंने कहा की पंजाब के लोगों पर आई यह आपदा सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि पूरे देश की पीड़ा है। पंजाब इस संकट में अकेला नहीं है, हरियाणा की जनता उनके साथ खड़ी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने कहा कि हरियाणा सदैव सेवा और सहयोग की भावना से कार्य करता रहा है।
उन्होंने इस मौके पर सभी नागरिकों से अपील की है कि आपदा की इस घड़ी में सभी एकजुट होकर देशवासियों की मदद के लिए आगे आएं। इस मौके पर करनाल विधायक जगमोहन आनंद एवं मेयर रेणु बाला ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में सभी को अपने पड़ोसी राज्य पंजाब की मदद के लिए आगे आना चाहिए। जगमोहन आनंद ने बताया कि हरियाणा सरकार भी पंजाब के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में खाद्य सामग्री पहुंचाने का काम कर रही है । सरकार की इस पहल से दोनों राज्यों के बीच एकजुटता का संदेश गया है और हरियाणा के लोग भी इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…