India News (इंडिया न्यूज), MLA Shakti Rani Sharma : कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा ने आज कालका विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया, जिसके तहत वार्ड 12 में शमशान घाट, रामबाग की रिटेनिंग वॉल का निर्माण ₹15.70 लाख की लागत से होने जा रहा है, उसका शिलान्यास किया। वार्ड 08 शिव कॉलोनी (रानी का बाग के पास) ₹12.80 लाख की लागत से बनने वाले 80 मिमी इंटरलॉकिंग पावर ब्लॉक बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया।
वार्ड 02 – टिब्बी मोहल्ला में ₹10.62 लाख की लागत से बनने वाले नाले सहित गली व रिटेनिंग वॉल निर्माण के कार्य का शुभारंभ किया। वहीं वार्ड कालका नगर परिषद के वार्ड न. 25 की ड्रीम वर्ल्ड कॉलोनी में ₹247.97 लाख की लागत से ISI मार्क 80 मिमी इंटरलॉकिंग ब्लॉक से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि कालका का संपूर्ण विकास ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है और जनता की हर जरूरत को पूरा करने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
इसी के साथ आज हाउसिंग बोर्ड, कालका में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित “एक पेड़ – माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हुई और पौधारोपण किया। इस मौके पर विधायक शक्ति रानी शर्मा ने कालका को हरा भरा स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने का भी संदेश दिया।
Nov 3 (Reuters) - 22nd Century Group, Inc.: * 22ND CENTURY GROUP - TO FILE…
By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…
By Rae Wee, Elizabeth Howcroft and Hannah Lang SINGAPORE/PARIS/NEW YORK, Nov 2 (Reuters) - Binance's…
Nov 3 (Reuters) - Yongmao Holdings Ltd: * EXPECTS SIGNIFICANT INCREASE IN PROFIT ATTRIBUTABLE FOR…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
Nov 3 (Reuters) - * NEW YORK HEALTH DEPARTMENT REPORTS 210 MEASLES CASES, DATA AS…