करनाल-इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज), MLA Jagmohan Anand : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हर जगह तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में करनाल में भी भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में करनाल से विधायक जगमोहन आनंद और करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने की शिरकत यह तिरंगा यात्रा रघुनाथ मंदिर से शुरू होकर बाल्मीकि चौक पर पहुंची जहां पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर यात्रा का समापन किया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए और तिरंगा हाथों में लेकर भारत माता के जयकारों के साथ शहर के अलग-अलग हिस्सों का दौरा किया। इस दौरान करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर और भाजपा जिला प्रभारी भारत भूषण जुयाल सहित अनेक गणमान्य शामिल हुए। करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा यात्रा आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व अर्पण कर चुके ज्ञात व अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने का महापर्व है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। जिसे हर भारतीय को अपने घरों पर शान से फहराना चाहिए।
यात्रा हर भारतीय के दिल में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति समर्पण, देशभक्ति व सद्भावना को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा-2025 में बढ़-चढक़र हिस्सा लें। अपनी सेल्फी लें और उसे हर-घर तिरंगा की वेबसाइट पर अपलोड भी करें। कांग्रेस पर तंज कसते हुए विधायक ने कहा कि आज पूरा देश आजादी का पर्व मना रहा है । तो वहीं कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है । उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रियंका गांधी और दीपेंद्र हुड्डा भी इस इलेक्शन कमिशन की वोटर लिस्ट से जीत कर आए हैं आज बे बुनियाद सवाल खड़े कर रहे हैं यही कारण है कि देशभर में कांग्रेस सत्ता से बाहर होती जा रही है।
इस मौके पर करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को उन माताओं को नमन करना चाहिए, जिन्होंने शहीदों व योद्धाओं को जन्म दिया। ऐसे वीर शहीदों की बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। आज हम तिरंगा यात्रा के माध्यम से ऐसे ही वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का मकसद राष्ट्रीय एकता और स्वाभिमान को मजबूत करना है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि वह एक भारत-श्रेष्ठ भारत देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हर-घर तिरंगा अभियान ने अब जन आंदोलन का रूप ले लिया है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हों।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने ने कहा कि आजादी के पावन पर्व पर्व आज पूरे देश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं है यह हमारी अस्मिता हमारी संस्कृति और बलिदानों का प्रतीक है। इसे सलामी देना एक कर्तव्य हैं और उसके मूल्यों को जीना एक सच्चे नागरिक की पहचान है।
उन्होंने कहा कि तिरंगा हमें लाखों स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के संघर्ष की याद दिलाता है। जिन्होने देश को आजाद करने के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया था। इस मौके पर जिला महामंत्री सुभाष कश्यप,मानव पुरी अशोक भंडारी,संकल्प भंडारी,भाजपा नेता अशोक खुराना, भाजपा नेता सरदार त्रिलोचन सिंह, मीडिया प्रभारी डा अशोक कुमार, मंडल अध्यक्ष नवीन बतरा ,मंडल महामंत्री विक्रम नंदा मंडल सचिव चरण सिंह, पार्षद गौरव नागपाल आदि मौजूद रहे।
Surat (Gujarat) [India], May 2: Renowned environmentalist Viral Desai’s ‘Shahid Smriti Van’ has received national…
New Delhi [India], May 2: India’s PR and digital branding industry, Multiphase Digital has created an ‘unprecedented’ win…
Ahmedabad (Gujarat) [India], May 2: Dr. Dhaval Naik, a cardiac surgeon associated with Marengo CIMS…
Mumbai (Maharashtra) [India], May 2: Navayuga Engineering Company Limited (NECL) proudly garners its second Guinness…
Mumbai (Maharashtra) [India], May 2: The 13th edition of VINYL INDIA 2026 — the World’s…
Hyderabad (Telangana) [India], May 2: Aptronix, India’s leading Apple Premium Reseller, has unveiled its most…