India News (इंडिया न्यूज), Minister Anil Vij : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली और राहुल तथा तेजस्वी बजाए ताली’- ‘‘यह नहीं चलेगा-नहीं चलेगा’’। आज यहां जारी एक वक्तव्य में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश-प्रदेश की कुछ राजनीतिक पार्टियों ने राजनीति का स्तर इतना गिरा दिया है कि देश की प्रजातांत्रिक व्यवस्था खून के आंसू बहा रही है।
बिहार के दरभंगा में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान कांग्रेस-आरजेडी के मंच से प्रधानमंत्री श्री मोदी की मां को गाली दी, जिसके बाद पीएम मोदी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मां का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और बिहार की जनता से इसका जवाब मांगा क्योंकि इसका सारे देश में रोष है। विज ने कहा यह गाली केवल श्री मोदी जी की मां की नहीं दी गई, यह जिस देश में माताओं को देवी की तरह पूजा जाता है, उस देश में हर माता को दी गई है, यह सारे देश की महिलाओं का अपमान है।
विज ने कहा कि मोदी जी की मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। वहीं, इस घटना के विरोध में भाजपा द्वारा 4 सितंबर को बिहार बंद का ऐलान किया है, जो सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा, लेकिन इमरजेंसी सेवाओं को प्रभावित नहीं करेगा। उधर, पीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘मां को गाली देने वालों को भारत की धरती कभी माफ नहीं करेगी’। इस मामले में पटना की अदालत में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, और सुनवाई कल होनी है।
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…