India News (इंडिया न्यूज), Increased Water Level Of Tangri River In Ambala : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज प्रात: अम्बाला छावनी में टांगरी नदी के बढ़े हुए जलस्तर का जायजा लिया और जिला प्रशासन को टांगरी नदी के अंदर बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए अनाउंसमेंट कराने के दिशा-निर्देश दिए। टांगरी नदी में आज प्रात: जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया था। प्रातः 30 हजार क्यूसिक पानी नदी में आया जिससे टांगरी नदी के अंदरूनी क्षेत्र में बसे लोगों को खतरा उत्पन्न हो सकता था। इसी को देखते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रात: टांगरी नदी के आसपास क्षेत्रों का मुआयना किया और जिला प्रशासन को दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि पहाड़ों पर ज्यादा बारिश होने पर टांगरी नदी में पानी आता है। आज नदी में 30 हजार क्यूसिक से ज्यादा पानी आया है जोकि सामान्य से बहुत ज्यादा है। उन्होंने बताया कि बरसाती सीजन से पहले हमने टांगरी नदी को गहरा करने का काम काफी किया है, मगर कुछ अवरोध आने के कारण कार्य 25 प्रतिशत ही हो सका था, शेष कार्य बरसाती सीजन के बाद होगा।
उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि 30 हजार क्यूसिक पानी सुरक्षित अम्बाला छावनी से निकल जाएगा, मगर फिर भी खतरे को देखते हुए प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।श्री विज ने बताया कि अम्बाला छावनी में सुरक्षा की दृष्टि से एनडीआरएफ बुला ली गई है जबकि किसी समस्या से निपटने के लिए कश्तियाँ भी मंगवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घर टांगरी नदी के आसपास या कैचमेंट एरिया में है, उन्हें अपना आवश्यक सामान लेकर टांगरी नदी से बाहर आने को कहा जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा नेता कपिल विज, संजीव वालिया, अजय बवेजा, विशाल टांगरी सहित अन्य मौजूद रहे। गौरतलब है कि पूर्व बरसाती सीजन में पूर्व में भी टांगरी नदी में कई बार पानी आया था जोकि सुरक्षित निकल गया था। इस बार मंत्री अनिल विज के प्रयासों से नदी तल में खुदाई कराई गई थी और नदी गहरी होने से पानी सुरक्षित यहां से निकल सका था।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रात: टांगरी नदी क्षेत्र का मुआयना करते हुए सिंचाई विभाग, पुलिस, नगर परिषद एवं अन्य विभागों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदी क्षेत्र में बसे लोगों को अनाउंसमेंट के जरिए सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा जाए। उन्होंने सिंचाई विभाग से नदी में आए पानी के स्तर और आने की जानकारी ली कि और कितना पानी दोपहर तक नदी में आएगा। उन्होंने जगाधरी रोड पर टांगरी नदी पुल पर खड़े होकर पानी के बहाव को देखा। इसके उपरांत मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट एसडीएम, पुलिस, सिंचाई विभाग व अन्य विभागों को दिशा-निर्देश दिए।
टांगरी नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रात: टांगरी नदी के दोनों तरफ बसी कालोनियों का जायजा लिया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए। श्री विज ने टांगरी नदी पुल के बाद टांगरी बांध रोड से मतिदास नगर, गोल्डन पार्क होते हुए बब्याल तक कालोनियों का जायजा लिया। इसके उपरांत टांगरी नदी पर चंदपुरा पुल पर उन्होंने नदी जलस्तर को चैक किया जिसके बाद रामपुर, सरसेहड़ी होते हुए प्रभु प्रेम पुरम, करधान, नग्गल आदि क्षेत्रों में भी उन्होंने मुआयना किया जिसके उपरांत मंत्री अनिल विज ने टांगरी बांध रोड पर महेशनगर पंप हाउस तक कालोनियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन को यहां बार-बार अनाउंसमेंट कराने के निर्देश दिए।
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…