Categories: Haryana

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का दीपेन्द्र हुड्डा पर तंज : दीपेन्द्र हुड्डा ने करना कुछ नहीं, सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज करनी, राजनीति के मैदान में ‘बिना बॉल के बल्ला लेकर खड़े’

India News (इंडिया न्यूज), Minister Anil Vij Taunts Deepender Hooda : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के क्षतिपूर्ति पोर्टल खुलवाने वाले ब्यान पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘‘दीपेन्द्र हुड्डा राजनीति के मैदान में खड़े हैं, लेकिन अगर उनके बल्ले पर कोई बॉल नहीं आ रही है तो वह खाली बल्ला ही चलाएंगे, इसलिए उन्होंने करना कुछ नहीं, सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज करनी है’’।

  • विज ने बाढ पीडितों को हरियाणा के मंत्री द्वारा एक माह का वेतन दिए जाने की सराहना की
  • प्रधानमंत्री सोच-समझकर कैबिनेट में विचार करके ही निर्णय लेते
  • हॉकी में काफी लंबे अंतराल के बाद भारत ने परचम लहराया

एक माह का वेतन दिए जाने की सराहना की

इसके अलावा, विज ने बाढ पीडितों को हरियाणा के मंत्री द्वारा एक माह का वेतन दिए जाने की सराहना की। तो वहीं,  विज ने कहा कि प्रधानमंत्री सोच-समझकर कैबिनेट में विचार करके ही निर्णय लेते हैं। विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा आज हरियाणा में बाढ़ को लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के बयान कि उनके द्वारा क्षतिपूर्ती पोर्टल खुलवाया गय, पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।  

प्रदेश में आपदा आई है और उसमें अपना सहयोग करना चाहिए

वहीं, हरियाणा में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए हरियाणा के मंत्री द्वारा अपना एक माह का वेतन बाढ़ पीडितों को देने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि यह अच्छी बात है, क्योंकि प्रदेश में आपदा आई है और उसमें अपना सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा इस कार्य के लिए वह उनकी सराहना करते हैं।

केजरीवाल बिन मांगी सलाह दे रहे हैं जिसकी हमें जरूरत नहीं

केजरीवाल के बयान कि अगर प्रधानमंत्री में हिम्मत है तो अमेरिका पर 75 प्रतिशत टैरिफ लगाकर दिखाएं, के संबंध में पूछे गए सवाल पर विज ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री ने जब जो करना होता है, वह अपने साथियों और कैबिनेट में विचार कर करते हैं, वो किसी केजरीवाल के कहने से नहीं करते, यह बिन मांगी मांगी सलाह दे रहे हैं जिसकी हमें जरूरत नहीं है’।

हॉकी में काफी लंबे अंतराल के बाद भारत ने परचम लहराया

एशिया कप हॉकी 2025 में भारत की जीत के बाद पूरा देश जश्न मना रहा है जिस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि काफी लंबे समय बाद भारत ने हॉकी में जीत का परचम लहराया है। यह पदक लंबे अंतराल के बाद आया है। पहले हमारा हॉकी खेल अच्छा था, आजादी से पहले हमारा हॉकी खेल बढ़िया ही था, हॉकी को लेकर जोश व उमंग भी रहा और अब हॉकी में एशिया कप में जीत से ओर भी खुशी है।  

Recent Posts

SNAPSHOT-India stocks, rupee, swaps, call at close

(.) Nov 2 (Reuters) - STOCKS: The benchmark BSE Sensex was up 1.66% to 75,692.78,…

14 seconds ago

EQUINOR CEO SAYS EUROPE ENTERING WINTER SEASON MORE VULNERABLE THAN NORMAL IN TERMS OF GAS STORAGE

EQUINOR CEO SAYS EUROPE ENTERING WINTER SEASON MORE VULNERABLE THAN NORMAL IN TERMS OF GAS…

4 minutes ago

Manufacturing solid but strain of energy costs, supply disruptions starts to show

By Jonathan Cable and Leika Kihara LONDON/TOKYO, Nov 2 (Reuters) - Global manufacturing activity remained…

6 minutes ago

European supermarkets hit by new fridge cyber attack

STOCKHOLM/BRUSSELS, Nov 2 (Reuters) - Ahold Delhaize and Colruyt said on Monday that an IT…

7 minutes ago

Granules India profit surges as higher sales outweigh cost pressures

Nov 2 (Reuters) - Indian drugmaker Granules India reported a second-quarter profit rise of nearly…

8 minutes ago

Granules India profit surges as higher sales outweigh cost pressures

Nov 2 (Reuters) - Indian drugmaker Granules India reported a second-quarter profit rise of nearly…

8 minutes ago