Categories: Haryana

मंत्री विज ने 47 कर्मचारियों को रोजगार गारंटी प्रमाण पत्र किए वितरित, बोले- ‘ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने के लिए मैंने काफी संघर्ष किया’, पूर्व की सरकारों पर जमकर साधा निशाना

India News (इंडिया न्यूज), Minister Anil Vij : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम अनिल विज ने आज कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने हरियाणा के इतिहास को बदलने का काम किया है और इसी दिशा में वर्तमान राज्य की भाजपा सरकार में बिना खर्ची-पर्ची के युवाओं को नौकरी मिल रही है जिस कारण होनहार बच्चे इस क्षेत्र में आ रहे है जबकि पूर्व की सरकारों में सरकारी नौकरियों की दुकानें सजती थी। विज ने कहा कि सिस्टम में पारदर्शिता के कारण बच्चों को उनकी योग्यता, प्रतिभा और प्रतियोगिता में सफलता पाने पर ही सरकारी नौकरियां मिल रही है और जो काबिल और प्रतियोगिता में सफल होगा, उसे ही नौकरी मिलेगी।

  • वर्तमान राज्य की भाजपा सरकार में बिना खर्ची-पर्ची मिल रही नौकरी, पूर्व सरकारों के समय नौकरी की दुकानें सजती थी – ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज
  • सिस्टम में पारदर्शिता के कारण बच्चों को उनकी योग्यता, प्रतिभा और प्रतियोगिता में सफलता पाने पर ही सरकारी नौकरियां मिल रही है- अनिल विज

रोजगार गांरटी प्रमाण पत्र पाने वाले लोगों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा…

विज आज हरियाणा सरकार द्वारा अधिनियमित सेवा सुरक्षा कानून, 2024 के अंतर्गत नगर परिषद, अंबाला सदर के 47 कर्मचारियों को रोजगार गांरटी प्रमाण-पत्र वितरण करने के दौरान उपस्थिजनों को संबोधित कर रहे थे। रोजगार गांरटी प्रमाण पत्र पाने वाले लोगों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोगों का भविष्य जहां सुरक्षित होगा, वहीं 58 वर्ष तक वह अपनी सेवाएं नगर परिषद में दे सकेगें। 

हमने हरियाणा का इतिहास बदल दिया

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘हमने हरियाणा का इतिहास बदल दिया है, हमने हरियाणा के इतिहास को बदलने का काम किया। अम्बाला छावनी की जनता ने उन्हें सात बार विधायक बनाया है और वह वर्ष 1990 से सक्रिय राजनीति कर रहे है। उन्होंने देखा है कि पहले की सरकारों में नौकरी के लिए दुकानें लगती थी, बड़ी-बड़ी राशि देकर नौकरी देने के भी आरोप लगते रहे हैं। तब सरकार नहीं दुकानदारी थी, जहां एक प्रकार से माल बिकता था। उस समय परिवार व क्षेत्रवाद का बोलबाला था, इतना ही नहीं लोग अपने मकान या जमीनें बेचकर अपने बच्चों को नौकरी दिलाने के लिए मजबूर थे’’। 

भाजपा सरकार ने आते ही हमने पर्ची-खर्ची को बंद किया

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आते ही हमने पर्ची-खर्ची को बंद किया तथा अंकुश लगाया। उन्होंने कहा कि सिस्टम में पारदर्शिता के कारण बच्चों को उनकी योग्यता, प्रतिभा और प्रतियोगिता में सफलता पाने पर ही सरकारी नौकरियां मिल रही है और जो काबिल और प्रतियोगिता में सफल होगा उसे ही नौकरी मिलेगी। मगर जो नाकाबिल लोग सिफारिशों के आधार पर लगे हैं उन्हें प्रदेश सरकार को आगे बढ़ने नहीं दिया। 

ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि बीते दिनों उनके आवास पर 20 से 25 युवा आए थे जिन्होंने बताया कि उन्हें नौकरी के लिए कही जाना नहीं पड़ा और बिना खर्ची-पर्ची के उन्हें नौकरी मिली है। आज भाजपा सरकार के समय युवाओं को उनकी काबिलियत के अनुसार सरकारी नौकरी मिली है। 

ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने के लिए मैनें काफी संघर्ष किया – विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर यह भी कहा कि ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया है। अंग्रेजों के समय से यह प्रथा चली आ रही थी। ठेकेदारी प्रथा में ठेकेदार लेबर का पैसा तक खा जाता है। उन्होंने इस प्रथा को खत्म करने के लिए लड़ाई लड़ी और 2021 में हरियाणा कौशल रोजार निगम (एचकेआरएन) बनाकर ठेकेदारी प्रथा को खत्म किया।

इन लोगों का भविष्य सुरक्षित रहे इसके लिए वर्ष 2025 में विधानसभा में बिल पारित किया गया है कि जिस भी व्यक्ति को हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत 5 वर्ष का समय हो गया है, उन्हें सरकार द्वारा गांरटी देते हुए जॉब सिक्योरिटी प्रमाण पत्र देने का काम किया जा रहा है। अब इन कर्मचारियों को 58 वर्ष तक कोई भी बाहर नहीं निकाल सकता है, यह सरकार द्वारा दी गई गारंटी है। 

हम लोगों को खड़ा होना सिखाते हैं, झुकना नहीं – विज

कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रमाण पत्र पाने वाले कर्मियों से कहा कि “हम लोगों को खड़ा होना सिखाते है झुकना नहीं”। उन्होंने कहा कि आज आपकी जिंदगी का बहुत बड़ा पड़ाव है जोकि आज आपकों रोजगार गांरटी प्रमाण पत्र मिला है। अब आपका भविष्य सुरक्षित हुआ है तथा 58 वर्ष तक अब सेवाएं दे सकेगें। 

शहर को सुंदर बनाने के लिए कोई कसर न छोड़ें – विज

ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज अम्बाला छावनी नगर परिषद में काम करने वाले लोग चुनकर आए हैं। उनका नगर परिषद अधिकारियों, कर्मचारियों व पार्षदों से अनुरोध है कि अपने शहर को सुंदर बनाने के लिए कोई कसर न छोड़ी जाए। 

इन कर्मचारियों को मिले प्रमाण पत्र

प्रमाण पत्र पाने वालों में रमेश, नीलम, अजैब सिंह, कुलदीप, सुरेंद्र सिंह, हैप्पी, अनिल कुमार, नवनीत बग्गा, गौरव, अवनीश, अक्षय, सताम, दीपिका, पवन कुमार, जगीर, राजेंद्र, सुनील, दलेर सिंह, सुमित, वंदना कत्याल, रोजी भोला, आशीष गुप्ता, अतुल मेहता, नवजोत सिंह, जगतार, विजय, मलकीत, प्रदीप, रामकरण, बबू सिंह, कुलविंद्र सिंह, नरेश कुमार, कुलदीप, विरेंद्र, रमेश कुमार, जसबीर, रीतू शर्मा, कुनाल शर्मा, गुलाब, रमन शर्मा, अनुराग शर्मा, प्रवीण कुमार, हरदीप, विशाल, बलकार व प्रोमिला शामिल है। 

इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा नेता जसबीर सिंह जस्सी, मदनलाल शर्मा, बीएस बिंद्रा, राजीव डिम्पल, बिजेंद्र चौहान, संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, श्याम सुंदर अरोड़ा, फकीरचंद सैनी, हर्ष बिंद्रा, रवि बुद्धिराजा, विकास बहगल सहित नगर परिषद के अधिकारी व कई नेतागण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Recent Posts

BRIEF-Yongmao Holdings Expects Significant Increase In Profit Attributable For HY

Nov 3 (Reuters) - Yongmao Holdings Ltd: * EXPECTS SIGNIFICANT INCREASE IN PROFIT ATTRIBUTABLE FOR…

4 minutes ago

Iraola warns Liverpool must start strong to silence Fenerbahce

VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…

5 minutes ago

BRIEF-New York Health Department Reports 210 Measles Cases As Of Oct 31, Website Shows

Nov 3 (Reuters) - * NEW YORK HEALTH DEPARTMENT REPORTS 210 MEASLES CASES, DATA AS…

9 minutes ago

Trading in single-stock 'perps' can begin, US regulator says

By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…

10 minutes ago

Binance hackers used fake job interview to compromise computer before $6.3 billion attack

PARIS/NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - Binance said on Tuesday hackers used a bogus job…

11 minutes ago

BRIEF-ES Sunlogy Says Unit Accepts Role As Domestic Sub-Contractor For Infrastructure Works

Nov 3 (Reuters) - ES Sunlogy Bhd: * UNIT ACCEPTS ROLE AS DOMESTIC SUB-CONTRACTOR FOR…

16 minutes ago