India News (इंडिया न्यूज), Renu Bala Gupta Elected National President Of AIMC, करनाल-इशिका ठाकुर : करनाल के इतिहास में पहली बार करनाल में मेयर परिषद की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से आए महापौर ने शिरकत की। इस कार्यक्रम का शुभारंभ करने के लिए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व मौजूदा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शिरकत की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर और पंजाब में बाढ़ से बिगड़े हालातों के बाद हरियाणा सरकार ने दोनों राज्यों में 5-5 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद देने का फैसला लिया है। इसके साथ ही हरियाणा के कृषि मंत्री भी पंजाब में हुई फसलाें के नुकसान का आंकलन करेंगे और जो भी मदद होगी वह की जाएगी, इसके साथ ही केंद्रीय मेंत्री मनोहर लाल ने केंद्र सरकार से भी दोनों राज्यों की आर्थिक सहायता की सिफारिश की है।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल मंगलवार को करनाल में आयोजित आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद की 53वीं सभा का उद्घाटन किया । केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर व नॉर्थ जॉन में बरसात हो रही है और वर्षा के कारण बहुत इलाकों में पानी भर गया है और बाढ़ आ गई है। लगभग 40 वर्ष का रिकॉर्ड टूटा है। ऐसे अवसर पर सभी लोगों को दायित्व बनता है कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सब आगे आए। इसके अलावा सरकारे भी अपने तौर पर काम कर रही है। कल मैं पंजाब के कुछ क्षेत्रों मे गया था। जिसके बाद पता चला कि बहुत ज्यादा नुकसान वहां पर हो रहा है और आज हरियाणा सरकार की ओर से जम्मू कश्मीर और पंजाब को पांच-पांच करोड़ की सहायता देने का फैसला किया है और आज शाम तक पैसे दोनों जगहों पर पहुंच जाएंगे।
उन्होंने कहा कि हम अपने हरियाणा के लोगों को तो संभालेंगे ही चूंकि पंजाब और जम्मू-कश्मीर में नुकसान ज्यादा है इसलिए हरियाणा से ओर भी अपेक्षा की जाएगी तो हरियाणा सरकार उसको पूरा करेगी। बाढ़ पीड़ितों की सहायता को लेकर होम मिनिस्टर साहब से भी मेरी बात हुई है, वे भी केंद्र सरकार की ओर से करेंगे। चूंकि पीएम नरेंद्र मोदी विदेश यात्रा से लौट आए है इसलिए होम मिनिस्टर व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बातचीत होगी, उसके बाद जो भी फैसला होगा, उसके अनुसार सहायता पहुंचाई जाएगी। इसके अतिरिक्त पंजाब में फसलो को नुकसान पहुंचा है, इसके लिए हमारे कृषि मंत्री का भी कार्यक्रम पंजाब के लिए बना है वे भी वहां पर दौरा करके आएंगे, नुकसान का आंकलन करने के बाद सरकार की और से नुकसान की भरपाई की जाएगी।
दो दिन तक चलने वाली इस बैठक में देशभर के 21 राज्यों से 70 से अधिक मेयर शामिल हो रहे है। यह सम्मेलन मेयरों की भूमिका को और मजबूत बनाने, नगरीय शासन में सुधार करने और शहरों की भावी विकास योजनाओं पर विचार-विमर्श के लिए आयोजित किया गया है। इसके साथ ही मेयर अपने-अपने शहरों की उपलब्धियां साझा कर रहे है। करनाल नगर निगम की कार्यशैली, ऑनलाइन पोर्टल और स्वच्छ सर्वेक्षण में मिली तीसरी रैंकिंग पर विशेष चर्चा की गई।
सम्मेलन के अंतिम दिन यानी 3 सितम्बर को हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंद्र कल्याण और प्रदेश के स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी मौजूद रहेंगे। करनाल विधायक जगमोहन आनंद, इंद्री विधायक राम कुमार कश्यप, असंध विधायक योगेंद्र राणा और नीलोखेड़ी विधायक भगवान दास कबीरपंथी भी अपने विचार साझा किए।
करनाल की मेयर और इस वर्ष के सम्मेलन की संयोजक रेनू बाला गुप्ता ने बताया कि यह बैठक विशेष महत्व रखती है। अगर मेयर मजबूत होंगे तो आम जनता की समस्याओं का समाधान भी और प्रभावी तरीके से होगा। सम्मेलन के दौरान मेयर अपने विचार साझा करेंगे और अपने-अपने शहरों की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित करेंगे। रेनू बाला गुप्ता ने बताया, हम उन कदमों को प्रस्तुत करेंगे जिनकी बदौलत करनाल को यह उपलब्धि मिली। मेयर रेनू बाला गुप्ता ऑल इंडिया मेयर कॉउंसिल की राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित की गई है। जिसके चलते विधायक जगमोहन आनन्द ने उनका मुंह मीठा करा कर दी बधाई। देश भर से आए मेयर। करनाल के पार्षदों ने भी मेयर रेणुबाला गुप्ता और उनके पति बृज गुप्ता को दी बधाई।
महापौर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि एक और बड़ी जिम्मेवारी मुझे सौंपी गई है। यहां पर सभी महापौर के द्वारा मुझे सर्व सहमति से ऑल इंडिया मेयर काउंसलिंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है । जिस प्रकार से मुझ पर विश्वास किया गया है मैं भी उसी प्रकार से उनके विश्वास पर खरा उतरने का काम करूंगी। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य रहेगा की अपने निगम सहित भारत के सभी निगम को स्वच्छ बनाया जाए । उन्होंने सभी महापौर और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और सभी विधायकों का धन्यवाद किया कि उनको ऑल इंडिया मेयर काउंसलिंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।
इस मौके पर इंद्री के विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप, करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, असंध के विधायक योगेंद्र राणा, कालका की विधायक शक्ति रानी, एआईएमसी हरियाणा के अध्यक्ष कुलभूषण गोयल, एआईएमसी की चेयरपर्सन माधुरी पटेल, राज्यसभा सांसद एवं पूर्व चेयरमेन एआईएमसी नवीन जैन, पूर्व मंत्री एवं संगठन मंत्री उमाशंकर गुप्ता, मेयर रेनू बाला गुप्ता, करनाल नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, भाजपा नेता बृज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष गौरव खुराना व नवीन बत्रा, पार्षद संकल्प भंडारी, योगेंद्र शर्मा, सुधीर यादव, ममता सैनी, सुदेश रानी सहित देश भर से आए विभिन्न निगमों के महापौर मौजूद रहे।
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…
WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - US job openings increased sharply in September while layoffs fell,…