Categories: Haryana

हरियाणा में पहली बार मेयर परिषद की बैठक, मंगलवार को 53वीं आम सभा की मेजबानी करेगा करनाल, देशभर से जुटेंगे मेयर, केंद्रीय मंत्री करेंगे बैठक का उदघाटन

करनाल-इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज), Mayor Council Meeting : करनाल में मेयर परिषद की 53वीं वार्षिक आम सभा 2 से 3 सितंबर तक करनाल के पांच सितारा होटल नूर महल में आयोजित होगी। यह पहली बार है जब हरियाणा इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम की मेजबानी करने जा रहा है। देशभर से मेयर अपने-अपने शहरों की भावी विकास योजनाओं पर विचार-विमर्श करने और नगरीय शासन में मेयरों की भूमिका को मजबूत बनाने के लिए यहां एकत्रित होंगे। इस सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय विद्युत, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल करेंगे। 

2 सितंबर को होने वाले सम्मेलन के पहले दिन कॉउंसिल की नई कार्यकारिणी का चुनाव भी होगा

दो दिवसीय इस सम्मेलन में 21 राज्यों के 70 से अधिक मेयरों के शामिल होने की संभावना है। इससे पहले मेयर परिषद की बैठक 13-14 मार्च 2023 को मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में आयोजित हुई थी। 2 सितंबर को होने वाले सम्मेलन के पहले दिन कॉउंसिल की नई कार्यकारिणी का चुनाव भी होगा। करनाल की मेयर और इस वर्ष के सम्मेलन की संयोजक रेनू बाला गुप्ता ने बताया “करनाल नगर निगम की ओर से सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह बैठक विशेष महत्व रखती है, क्योंकि इसमें भारतीय संविधान के अनुच्छेद 73 और 74 में संशोधनों को लागू करने की मांग पर चर्चा भी होगी

आम जनता की समस्याओं का समाधान भी और प्रभावी तरीके से होगा

अगर मेयर मजबूत होंगे तो आम जनता की समस्याओं का समाधान भी और प्रभावी तरीके से होगा। सम्मेलन के दौरान मेयर अपने विचार साझा करेंगे और अपने-अपने शहरों की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित करेंगे। करनाल नगर निगम की कार्यशैली, ऑनलाइन पोर्टल जैसी उपलब्धियों पर चर्चा होगी। विशेषकर स्वच्छ सर्वेक्षण में मिली तीसरी रैंकिंग के बारे में अवगत कराया जाएगा। रेनू बाला गुप्ता ने बताया, “हम उन कदमों को प्रस्तुत करेंगे, जिनकी बदौलत करनाल को यह उपलब्धि मिली।

मेयरों को हरियाणा की सांस्कृतिक और शैक्षिक धरोहर से भी अवगत कराया जाएगा

नीतिगत चर्चाओं के अलावा, मेयर परिषद की आम सभा महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श के बाद एक नई कार्यकारी समिति का गठन भी करेगी। सम्मेलन में भाग लेने वाले मेयरों को हरियाणा की सांस्कृतिक और शैक्षिक धरोहर से भी अवगत कराया जाएगा। इसमें कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर, भद्रकाली मंदिर और गीता ज्ञान स्थल की यात्रा शामिल होगी। 

करनाल में प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई), इनडोर स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स और अन्य स्थलों का दौरा करेगा, जिससे उन्हें क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और विकास पहलों की जानकारी मिलेगी। सम्मेलन के अंतिम दिन 3 सितम्बर तो हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंद्र कल्याण और प्रदेश के स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी शिरकत करेंगे। सम्मेलन के दौरान करनाल विधायक जगमोहन आनंद, इंद्री विधायक राम कुमार कश्यप, असंध विधायक योगेंद्र राणा व नीलोखेड़ी विधायक भगवान दास कबीरपंथी भी अपने विचार रखेंगे।

Recent Posts

Soccer-Ligue 1 seeks long-term TV deal as 2027-32 rights tender opens

By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…

48 seconds ago

Exclusive-US billionaire leads swap plan to buy Lukoil's overseas assets, sources say

By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…

4 minutes ago

European supermarkets rush to patch vulnerabilities after region-wide fridge hack

By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…

5 minutes ago

Bank of Canada head says fiscal policy not hitting fight against inflation

OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…

5 minutes ago

MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 – CONF CALL

MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…

9 minutes ago

German climber to make rare winter attempt to scale Everest via West Ridge route

VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…

10 minutes ago