Categories: Haryana

एक दिवसीय ऑपरेशन आक्रमण के तहत HSNCB करनाल यूनिट की बड़ी कार्रवाई, काबड़ी गांव में परचून की दुकान से 12.716 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

India News (इंडिया न्यूज), Ganja Recovered From A Grocery Shop : हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की करनाल यूनिट ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए नशा तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को ब्युरो के स्पेशल स्टाफ की सहायता से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12.716 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। यह कार्यवाही नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आक्रमण के तहत की गई है। विदित है कि ब्यूरो प्रमुख/महानिदेशक ओ.पी. सिंह के दिशा निर्देशों पर पूरे प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है।

  • थाना ओल्ड इन्डस्ट्रीयल, पानीपत में NDPS Act की धारा 20(B)(ii)(b) के तहत माध्यमिक मात्रा का अभियोग दर्ज

पानीपत थाना के एरिया मे गश्त एवं नशा रोकथाम चैकिंग पर थे

विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा एनसीबी करनाल यूनिट के इंचार्ज निरीक्षक ऋषिपाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा के नेतृत्व व उप पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देशन में एएसआई बलिंद्र सिंह अपनी टीम और ब्युरो के स्पेश्ल स्टाफ की टीम के साथ ओल्ड इन्डस्ट्रीअल, पानीपत थाना के एरिया मे गश्त एवं नशा रोकथाम चैकिंग पर थे। इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि रणधीर उर्फ सोनू पुत्र हुकम सिंह निवासी गाँव काबड़ी, जिला पानीपत परचून की दुकान से नशीला पदार्थ बेचने का काम कर रहा है।

बरामद गाँजा को मौके पर ही विधिवत सील व जब्त किया गया

सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने त्वरित रेड की योजना बनाई। आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया गया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में की गई तलाशी के दौरान आरोपी की दुकान से गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन 12.716 किलोग्राम पाया गया। बरामद गाँजा को मौके पर ही विधिवत सील व जब्त किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने आगे बताया कि आरोपी रणधीर उर्फ सोनू के विरुद्ध थाना ओल्ड इन्डस्ट्रीयल, पानीपत में NDPS Act की धारा 20(B)(ii)(b) के तहत माध्यमिक मात्रा का अभियोग दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ जारी है। 

शिकायतकर्ता का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा

आरोपी को आगे अदालत में पेश किया जाएगा। आगे आमजन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई दे तो टोल फ्री नंबर 1933, हेल्पलाइन नंबर 90508-91508 और ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN पर सूचना दें। शिकायतकर्ता का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा।

Recent Posts

BRIEF-Advicenne Says Hearing For End Of Observation Period Set For Nov 9, 2026

Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…

2 minutes ago

Iraola warns Liverpool must start strong to silence Fenerbahce

VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…

3 minutes ago

BRIEF-22nd Century Group To File Certificate For 1-For-58 Reverse Stock Split On Nov 3

Nov 3 (Reuters) - 22nd Century Group, Inc.: * 22ND CENTURY GROUP - TO FILE…

7 minutes ago

Binance hackers used fake job interview in $6.3 billion attack

By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…

8 minutes ago

Binance clients pull $4.7 billion after hack as crypto world studies fallout

By Rae Wee, Elizabeth Howcroft and Hannah Lang SINGAPORE/PARIS/NEW YORK, Nov 2 (Reuters) - Binance's…

9 minutes ago

BRIEF-Yongmao Holdings Expects Significant Increase In Profit Attributable For HY

Nov 3 (Reuters) - Yongmao Holdings Ltd: * EXPECTS SIGNIFICANT INCREASE IN PROFIT ATTRIBUTABLE FOR…

13 minutes ago