India News (इंडिया न्यूज), Karnal Range Constables B-1 Exam : सिपाही से मुख्य सिपाही पद पर पदोन्नति के लिए पुलिस कर्मचारियों की बी-1 परीक्षा हुई। पुलिस विभाग में अनुसंधान अधिकारी बनाने के लिए विशेष प्रकार का कोर्स कराया जाता है। करनाल रेंज के पुलिसकर्मियों की बी-1 परीक्षा का आयोजन समालखा स्थित पाइट कॉलेज की कंप्यूटर लैब में ऑनलाइन हुआ। परीक्षा केंद्र में करनाल रेंज के अंतर्गत आने वाले जिला पानीपत, करनाल व कैथल के महिला व पुरुष सिपाहियों ने पदोन्नति की परीक्षा दी।
रविवार को आयोजित की गई परीक्षा में उच्च अधिकारियों की देख-रेख में तीनों जिलों के 578 पुरुष व महिला सिपाहियों ने बी-1 परीक्षा पास करने के लिए टेस्ट दिया। जिला पानीपत से 204 पुलिसकर्मी परीक्षा में बैठे, करनाल से 206 व कैथल से 169 पुलिसकर्मियों ने परीक्षा दी। करनाल रेंज में परीक्षा के लिए डा. एम रवि किरण आईपीएस अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक करनाल मंडल करनाल की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया था। जिनकी देखरेख में परीक्षा हुई।
डा. एम रवि किरण आईपीएस अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक करनाल मंडल करनाल ने बताया कि पुलिस विभाग में सिपाही से मुख्य सिपाही पद की पदोन्नति के लिए कुछ नियम निर्धारित हैं। इन नियमों के अनुसार जिन पुलिस सिपाहियों की सर्विस 5 साल पूरी हो जाती है और सर्विस रिकार्ड अच्छा है उनको मुख्य सिपाही पद पर पदोन्नति के लिए एक प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है।
इसी कड़ी में पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर आईपीएस के निर्देशानुसार सिपाही से मुख्य सिपाही पद की पदोन्नति की तैयारी के लिए पूरे हरियाणा में जिला स्तर पर बी-1 परीक्षा कराई जा रही है। इस फाइनल परीक्षा से पूर्व करनाल रेंज के सभी योग्य सिपाहियों का मॉक टेस्ट 3 अगस्त को कराया गया था। बी-1 में फाइनल सेलेक्शन के बाद पुलिस कर्मचारियों को 6 माह के लिए पुलिस अकादमी मधुबन या अन्य पुलिस ट्रेनिग सेंटरों में कोर्स के लिए भेजा जाता हैं।
ट्रेनिग के दौरान उन्हें कानूनी पढ़ाई के साथ-साथ समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी भूमिका, केसों का अनुसंधान, निष्पक्ष कार्यशैली के बारे में पढ़ाया जाता है। इस बी-1 परीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया था। जिसमें डा. एम रवि किरण आईपीएस अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक करनाल मंडल करनाल की अध्यक्षता में परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। बी-1 परीक्षा की कमेटी में पुलिस अधीक्षक करनाल गंगाराम पूनीया आईपीएस, एएसपी कुरूक्षेत्र प्रतीक गहलोत आईपीएस को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया हैं।
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…