India News (इंडिया न्यूज), Minister Krishna Bedi : कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के जींद जिले का गांव फुलियां कला में धन्यवादी दौरे के लिए पहुंचे। इस दौरान आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि फुलियां कलां, नरवाना में धन्यवाद दौरे के दौरान गाँव वासियों के स्नेह व सम्मान से अभिभूत हूँ। गाँव में बिना किसी प्रकार के राजनीतिक भेदभाव के हो रहे विकास कार्यों को देखते हुए फुलियां कलां गाँव के सरपंच व पूर्व सरपंच ने परिवार सहित भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा, मैं शामिल हुए सभी परिवारों को आश्वस्त करता हूँ कि पार्टी में सभी का पूरा मान सम्मान रखा जाएगा।
गाँव वासियों को अपने इस धन्यवाद दौरे के साथ-साथ आश्वस्त करता हूँ कि आपके गाँव के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जन-कल्याण के लिए निरंतर ऐतिहासिक कार्य कर रही है। आज देश के 85 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति, गरीबों को आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क इलाज, और किसानों को एमएसपी पर फसल की खरीदी के बाद 24 घंटे में भुगतान जैसी अभूतपूर्व सुविधाएं दी जा रही हैं।
जनसभा में ग्रामीणों की मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने फुलियां कला गांव के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की, जिसमें मिडिल स्कूल में बच्चों के लिए शेड का निर्माण, गांव में एक मॉडर्न स्टेडियम का निर्माण, महिलाओं के लिए एक भव्य सांस्कृतिक महिला चौपाल का निर्माण होगा, जनरल चौपाल का निर्माण, एससी चौपाल में दो कमरों का निर्माण तथा बीसी चौपाल की मुरम्मत कराई जाएगी।
गांव की फिरनी को पक्का किया जाएगा और साथ ही अन्य गलियों व खेतों के रास्तों को भी पक्का करवाया जाएगा। इस प्रकार कैबिनेट मंत्री ने ग्राम पंचायत द्वारा रखी करीब 3 दर्जन मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया और विभागीय अधिकारियों को सभी विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों से रूबरू होते हुए आगामी 17 अगस्त को प्रस्तावित मुख्यमंत्री की नरवाना विकास रैली में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
VIDEO SHOWS: REAL MADRID PLAYERS AND STAFF HOLD A MINUTE'S SILENCE AT TRAINING IN MEMORY…
Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…
By Dhara Ranasinghe and Amanda Cooper LONDON, Nov 3 (Reuters) - Financial markets are struggling…
By Paul Sandle LONDON, Nov 3 (Reuters) - Virgin Media O2 is set to cut…
Nov 3 (Reuters) - NOS SGPS SA: * Q3 EBITDA €225.6 MILLION * Q3 NET…
VIDEO SHOWS: FENERBAHCE INTERIM COACH, DIRK KUYT, SPEAKING DURING PRESS CONFERENCE AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE…