India News (इंडिया न्यूज), INLD Protests Against Government In Hisar : हिसार जिले के नारनौंद उपमंडल की बास तहसील में आज इंडियन नेशनल लोकदल के कार्यकर्ताओं ने बास तहसील परिसर में इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन किया कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जलभराव से प्रभावित गांव की स्थिति पर चिंता जताई व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता इनेलो जिला अध्यक्ष सतपाल काजला ने की जबकि इस मौके पर इनेलो के राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान भी प्रदर्शन में शामिल रहे।
इनेलो के राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान ने कहा कि बास तहसील के अंतर्गत आने वाले लगभग 15 गांव में भारी बारिश के चलते खेतों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से व सरकार की तरफ से अभी तक कोई भी राहत कार्य शुरू नहीं किया गया है। न ही किसी ने सुध ली है। किसानों की आर्थिक स्थिति पहले से खराब चल रही है अब बारिश ने उनकी कमर तोड़ दी है सरकार जल्द से जल्द किसानों की सुध ले नहीं तो इनेलो पार्टी प्रदेश भर में आंदोलन खड़ा करेगी।
उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में जलभराव है वहां से पानी की तत्काल निकासी की जाए खराब हुई फसलों का उचित मुआवजा दिया जाए और किसानों का 1 साल का बिजली बिल भी माफ किया जाए अगली फसल की बुवाई के लिए किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए और समय रहते खाद बीज की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यदि किसान का बेटा है तो किसानों की समस्या को सुने उन्होंने सीईटी एग्जाम के बारे में बोलते हुए कहा कि सी व ग्रुप डी की भर्ती में सरकार दखलंदाजी नहीं करती लेकिन जो बड़ी पोस्ट है, वह सरकार आरएसएस के इशारे पर या पैसे लेकर उन पदों पर भर्ती की जा रही है।
Nov 3 (Reuters) - Yongmao Holdings Ltd: * EXPECTS SIGNIFICANT INCREASE IN PROFIT ATTRIBUTABLE FOR…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
Nov 3 (Reuters) - * NEW YORK HEALTH DEPARTMENT REPORTS 210 MEASLES CASES, DATA AS…
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…
PARIS/NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - Binance said on Tuesday hackers used a bogus job…
Nov 3 (Reuters) - ES Sunlogy Bhd: * UNIT ACCEPTS ROLE AS DOMESTIC SUB-CONTRACTOR FOR…