Categories: Haryana

बुलेट पर गुंडागर्दी : सड़कें बनीं शूटिंग स्पॉट -बुलेट पर ‘स्टंटबाजों’ का कब्जा, पटाखों की गूंज से परेशान जनता, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

प्रवीण वालिया- करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Hooliganism On Bullet Bike : शहर की सड़कों पर बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार कुछ मनचले युवक इन दिनों आतंक का पर्याय बन चुके हैं। ये युवक अपने वाहनों में पटाखे लगाकर तेज़ आवाज़ में धमाके करते हुए न केवल ट्रैफिक नियमों की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं, बल्कि आमजन की शांति और सुरक्षा में भी बाधा बन रहे हैं। सेक्टर 6,7, 8,32,33, में यह मनचले युवक बुलेट को तेज गति से दौड़ते हुए पटाखे छोड़ते हैंl जिससे हर कोई भयभीत हो जाता है।

परेशान नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि ऐसे मनचलों पर नकेल कसी जा

सेक्टर निवासियों रमन नागपाल, सुनील ग्रोवर, संजीव मल्होत्रा, संदीप, बलजीत, सतिंदर पाल सिंह ने बताया कि विशेषकर रात के समय ये युवक रिहायशी इलाकों में तेज रफ्तार से बुलेट दौड़ाते हैं और जानबूझकर पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले साइलेंसर का इस्तेमाल करते हैं, जिससे बुजुर्ग, छोटे बच्चे और बीमार लोग बेहद परेशान हो रहे हैं। कई बार तो लोग डर के मारे बाहर निकलने से भी कतराने लगे हैं। परेशान नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि ऐसे मनचलों पर नकेल कसी जाए। 

इन ‘गुंडा गाड़ियों’ को तुरंत जब्त किया जाए

लोगों की मांग है कि इन ‘गुंडा गाड़ियों’ को तुरंत जब्त किया जाए, चालान काटे जाएं और ज़रूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई की जाए। एक स्थानीय नागरिक ने कहा, “ये कोई शौक नहीं, ये खुलेआम गुंडागर्दी है। ट्रैफिक पुलिस को इन पर सख्त एक्शन लेना चाहिए, वरना आने वाले समय में ये हादसों का कारण बनेंगे। पुलिस प्रशासन को सजग रहना होगा और समय रहते ऐसे शरारती तत्वों पर कड़ा शिकंजा कसना होगा ताकि शहर की शांति बनी रहे और नागरिक सुरक्षित महसूस करें।

Recent Posts

Jury begins deliberations in Russell Brand's UK sexual offences trial

LONDON, Nov 3 (Reuters) - The jury in the trial of British comedian and actor…

1 minute ago

BRIEF-Wawel's Shareholder Requests Interim Dividend Of PLN 35 Per Share

Nov 3 (Reuters) - Wawel SA: * SHAREHOLDER WIK REQUESTS TO CALL EGM * SHAREHOLDER…

2 minutes ago

German climber to make rare winter attempt to scale Everest via West Ridge route

VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…

5 minutes ago

US STOCKS-S&P 500, Nasdaq edge higher ahead of midterm results; Apple falls

* Indexes: Dow down 0.49%, S&P 500 up 0.29%, Nasdaq up 0.62% * Apple slips…

6 minutes ago

Trading in single-stock 'perps' can begin, US regulator says

By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…

9 minutes ago

Musk’s pay under a SpaceX-Tesla merger: voting control, but no $1 trillion payday​

By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…

10 minutes ago