India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : गांव धर्मगढ़ में राखी का त्यौहार गांव पर भारी पड़ा, तालाब में नहाते 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। जिससे राखी के त्यौहार की खुशियां गमगीन माहौल में बदल गई। गांव धर्मगढ़ के समाज सेवी रामू ने बताया कि सुबह बारिश के दौरान गांव के कुछ बच्चे बारिश में खेल रहे थे। लक्ष्य पुत्र सोमबीर बच्चों के साथ बारिश में खेल रहे थे। खेलते खेलते बच्चे तालाब की ओर चले गए और तालाब में नहाने लगे। नहाते समय लक्ष्य तालाब में डूब गया। साथ में खेल रहे बच्चों ने परिजनों को बताया।
डूबने की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों के साथ गांव लोग भी तालाब में उतर गए और तालाब में डूब लक्ष्य की तलाश करने लगे। काफी प्रयासों के बाद लक्ष्य का शव मिला। इस दुखभरी घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। समाज सेवी ने कहा कि राखी के त्यौहार पर गांव में बड़ी घटना से गांव के सन्नाटा छा गया। खुशियों का त्यौहार गमगीन माहौल में बदला गया। कहा कि लक्ष्य के अंतिम संस्कार पूरे गांव के लोग उपस्थित हुए । संस्कार पर उपस्थित लोगों की आँखें नम हो गई।
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…
(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…
By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…
Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…