India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पानीपत पुलिस ने चोरी, लूट व स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर गिरोह के सरगना सहित चार आरोपियों को काबू करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। गिरोह के आरोपी 8 माह से वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय थे। चारों आरोपी पहली बार पुलिस पकड़ में आए है। पूछताछ में आरोपियों से पानीपत की 7 वारदातों का खुलासा हुआ है।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म के चार युवक दो बाइकों पर सवार होकर अजीजुल्लापुर गंदा नाला के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पर दबिश देकर चारों युवक को हिरासत में लिया।
पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान करनाल के गढी मुंडो गांव निवासी मोहीन, गुलशेर, इनाम व यूपी के शामली जिला के गांव नंगला राई निवासी शाहिद के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर चारों आरोपियों ने मिलकर 4 अगस्त की रात गढ़ सरनाई गांव में एक घर से मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
मोबाइल फोन के कवर में 5 हजार रूपए की नगदी भी थी। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में गढ सरनाई निवासी रविंद्र पुत्र राजनाथ की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की उक्त वारदात के अतिरिक्त पानीपत के थाना शहर व थाना चांदनी बाग क्षेत्र में लूट व स्नेचिंग की 6 अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। उक्त वारदातों बारे दोनों थाना में अभियोग दर्ज है।
आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ गिरोह का मास्टरमाइंड आरोपी मोहीन है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया वह चारों नशा करने के आदी है और इकट्ठा बैठकर नशा करते है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो चारों आरोपियों ने मिलकर चोरी, लूट व स्नेचिंग करने की साजिश रची और एकाएक कर उक्त वारदातों को अंजाम दिया। चारों आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए दो अलग-अलग बाइक पर सवार होकर गांव से पानीपत आते थे और सुनसान जगह पर पैदल व कार सवार युवकों को निशाना बनाते थे।
चोरी, लूट व स्नेच किए मोबाइल फोन को राह चलते अज्ञात युवकों को 1000 से 1500 रुपए में बेच देते थे। आरोपियों ने मोबाइल बेचकर हासिल की नगदी में से कुछ पैसे खर्च कर दिए। आरोपियों के कब्जे से बचे 10 हजार रुपए, वारदात में प्रयुक्त दो बाइक व विभिन्न स्थानों से चोरी किए 13 मोबाइल फोन बरामद कर रविवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। आरोपियों ने उक्त 13 मोबाइल फोन अलग-अलग स्थान से नशे की हालत में चोरी किए थे। मोबाइलों के मालिकों की पहचान न होने पर मोबाइल फोनों को बीएनएस की धारा 106 के तहत कब्जा पुलिस में लिया।
1. 4 अगस्त की रात गढ़ सरनाई गांव में घर से मोबाइल फोन चोरी किया। मोबाइल के कवर में 5 हजार रुपए की नगदी भी थी। चोरी की वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में गढ़ सरनाई निवासी रविंद्र पुत्र राजनाथ की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
2. 20 मार्च की सांय संजय चौक के पास फ्लाईओवर पुल के नीचे बस के इंतजार में खड़े युवक को बेहोश कर मोबाइल फोन व 5 हजार रुपए छिने। थाना शहर में गांव अकबरगंज सिमरा पीलीभीत यूपी हाल किरायेदार बिल्लू कॉलोनी निवासी सर्वेश पुत्र रामचंद्र की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
3. 26 जून की देर रात खुराना अस्पताल के पास पैदल जा रहे हैं एक युवक से मोबाइल फोन छिना। मोबाइल स्नेचिंग की वारदात बारे थाना शहर में देव नगर निवासी अनमोल पुत्र नितिन की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
4. 19 मार्च की रात सेक्टर 11 में पैदल जा रही युवक से मोबाइल फोन छीना। मोबाइल के कवर में आधार कार्ड व मेट्रो कार्ड भी था। स्नेचिंग की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में फ्लौरा निवासी ललीत भसीन पुत्र दुर्गादास की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
5. 17 अप्रैल की देर रात मलिक पेट्रोल पंप के पास पैदल जा रहे युवक से मोबाइल फोन व पर्स छीना। पर्स में एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व 2 हजार रुपए की नगदी थी। स्नेचिंग की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में गांव इटऊवा कासगंज यूपी हाल किराएदार रिसालू रोड निवासी प्रवेश पुत्र जयबीर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
6. 29 जून की शाम मित्तल मेगा माल के पास कार सवार युवक का रास्ता रोककर उसको लाठी व रॉड से चोट मारकर पर्स लूटा। पर्स में 8 हजार रुपए कैश था। लूट की उक्त वारदात बारे सेक्टर 25 निवासी शुभम पुत्र सुनील की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
7. 22 दिसंबर 2024 की रात सेक्टर 25 में जिमखाना क्लब के पास पैदल जा रहे युवकों को चोट मारकर मोबाइल लूटा। स्नेचिंग की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में संजू पुत्र सिनोद निवासी सोनीपत हाल किराएदार भारत नगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
Nov 3 (Reuters) - Yongmao Holdings Ltd: * EXPECTS SIGNIFICANT INCREASE IN PROFIT ATTRIBUTABLE FOR…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
Nov 3 (Reuters) - * NEW YORK HEALTH DEPARTMENT REPORTS 210 MEASLES CASES, DATA AS…
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…
PARIS/NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - Binance said on Tuesday hackers used a bogus job…
Nov 3 (Reuters) - ES Sunlogy Bhd: * UNIT ACCEPTS ROLE AS DOMESTIC SUB-CONTRACTOR FOR…