Categories: Haryana

पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो रामबिलास शर्मा ने जन्मदिन पर किया यज्ञ, बोले – यज्ञ से नकारात्मक ऊर्जा का होता है नाश, देश-प्रदेश से दिग्गज नेताओं और संतों ने दी शुभकामनाएं

India News (इंडिया न्यूज), Former Education Minister Prof Ram Bilas Sharma : हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने शुक्रवार को अपने जन्मदिवस के अवसर पर अपने महेंद्रगढ़ स्थित आवास पर परिवार संग हवन यज्ञ किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि “हवन यज्ञ से पर्यावरण की शुद्धि होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।” उन्होंने आगे कहा कि यज्ञ से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है, ग्रहों की शांति बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

बड़ी संख्या में समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर केक काटा

हवन यज्ञ में प्रो. शर्मा के साथ उनकी पत्नी बिमला शर्मा, पुत्र गौतम शर्मा, पुत्री डॉक्टर आशा शर्मा ,उर्मिला शर्मा, नवीन शर्मा, रूद्र शर्मा सहित पूरा परिवार उपस्थित रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर केक काटा और हवन में भाग लिया। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, परिवहन मंत्री अनिल विज, जेल मंत्री अरविंद शर्मा सहित देशभर के कई नेताओं एवं संतों ने उन्हें दूरभाष पर जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

वरिष्ठ नेता रामबिलास शर्मा का जन्मदिन उनके समर्थकों ने विभिन्न अंदाज में मनाया

रामबिलास शर्मा का जन्मदिन: समर्थकों ने मनाया अपने-अपने अंदाज में पूर्व शिक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रामबिलास शर्मा का जन्मदिन उनके समर्थकों ने विभिन्न अंदाज में मनाया। कहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, तो कहीं सोशल मीडिया पर भावनात्मक पोस्ट साझा की गईं। युवा भाजपा नेता अमित भारद्वाज (पाली) ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और रामबिलास शर्मा के दीर्घायु जीवन की कामना की।

अनु प्रधान सेहलंगिया ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट साझा की

अनु प्रधान सेहलंगिया, जो कभी रामबिलास शर्मा की ससुराल देवास में शादीशुदा थे। (पूर्व साढ़ू) भी रह चुके हैं, ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट साझा की। पोस्ट में उन्होंने उन्हें पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व शिक्षा मंत्री एवं पूर्व साढ़ू कहकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि अनु प्रधान की ससुराल पहले देवास में थी, जहां रामबिलास शर्मा की ससुराल भी है। लेकिन अब अनु प्रधान का तलाक हो चुका है। वहीं पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा के मंत्री काल में पीआरओ रहे राजेश यादव तथा मनोज ठेकेदार (बेरी) ने श्याम बाबा के दरबार में जाकर रामबिलास शर्मा के अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की।

Recent Posts

Nikhil Goyal’s Kreativemedia.io Secures Investment from SEO Pioneer Jitendra Vaswani

New Delhi [India], May 4: Kreativemedia.io, the fast-rising AI-first creative agency reshaping how modern brands…

12 hours ago

National Study Confirms Impact of ‘Shahid Smriti Van’ on PM 2.5 Levels

Surat (Gujarat) [India], May 2: Renowned environmentalist Viral Desai’s ‘Shahid Smriti Van’ has received national…

3 days ago

Mehul Purohit Leads Multiphase Digital to Double Win at IDEA Awards

New Delhi [India], May 2: India’s PR and digital branding industry, Multiphase Digital has created an ‘unprecedented’ win…

3 days ago