Categories: Haryana

कुरुक्षेत्र बीबीपुर झील में पानी छोड़ने को लेकर किसान और प्रशासन आमने-सामने, रात भर पहरा लगा कर बैठे किसान

कुरुक्षेत्र-इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज), Kurukshetra Bibipur Lake : नरवाना ब्रांच नहर का पानी बीबीपुर झील में छोड़ने को लेकर प्रशासन में किस कुरुक्षेत्र ज्योतिसर में आमने-सामने नजर आए। बता दें कि पहाड़ों में हुई बरसात के कारण इन दोनों नरवाना ब्रांच नहर का जलस्तर खतरे की मिशन के आसपास बह रहा है, जिस कारण प्रशासन पानी ओवरफ्लो न हो इसके लिए नरवाना ब्रांच का पानी बीबीपुर झील में छोड़ना चाहता था। लेकिन जिन किसानों की जमीन की झील में लगती है, वह किसान पानी न छोड़ने देने की जिद पर अड़े थे इसके बाद प्रशासन दलबल के साथ पहुंचा जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण नजर आया।

उम्मीद है जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे

किसान प्रिंस वैद्य ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन और किसानों के बीच अब शांति हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के सभी उच्च अधिकारी किसानों से बातचीत के लिए पहुंचे थे इसके बाद इस बात पर सहमति बनेगी। अगर नरवाना ब्रांच नहर में पानी बढ़ता है तो धीरे-धीरे बीबीपुर झील की तरफ पानी की निकासी को बढ़ा दिया जाएगा। अगर पानी कम होता है तो जल्द ही बीबीपुर झील की तरफ से पानी बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जैसी जानकारी अभी तक मिल पा रही है अभी पीछे बारिश कम होने के चलते नरवाना ब्रांच नहर में जलस्तर घटा है जिससे उम्मीद है जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे।

Recent Posts

Yuvarambh 2026: Building Real Pathways for Youth Entrepreneurship

Platform brings youth, industry and incubators together to explore entrepreneurship as an emerging livelihood pathway…

15 hours ago

CDSL–KPMG in India Report Calls for Data-Led Transformation of India’s Securities Market, Proposes ‘3C’ Framework

Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: Central Depository Services (India) Limited (“CDSL”), Asia’s first listed depository,…

16 hours ago

Ryan Pinto on Building Good Human Beings: Why Value-Based Education Matters in Today’s World

Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: In today’s fast-changing world, education is often measured by marks,…

16 hours ago