India News (इंडिया न्यूज), Drug smuggler Arrested : पानीपत सीआईए टू पुलिस टीम ने नौल्था से बलाना जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी कर एक बाइक सवार नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 8 किलो 255 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ है। आरोपी नशा तस्कर की पहचान सिवन गेट पठानियां मोहल्ला कैथल हाल किरायेदार बलाना निवासी अंकित के रूप में हुई है।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक पर प्लास्टिक कट्टा रखकर बलाना से नौल्था की तरफ आएगा। युवक के पास प्लास्टिक कट्टे में मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए नौल्था से बलाना जाने वाली सड़क पर पहुंचकर नाकाबंदी कर दी।
कुछ देर पश्चात एक युवक बाइक की टंकी पर प्लास्टिक कट्टा रखे बलाना की ओर से आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने बाइक को नाके पर रूकवाकर युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अंकित पुत्र किशोरी लाल निवासी सिवन गेट पठानिया मोहल्ला कैथल हाल किरायेदार बलाना के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में युवक की बाइक पर रखे कट्टे की तलाशी ली तो चूरा पोस्त मिला। बरामद चूरा पोस्त का वजन करने पर 8 किलो 255 ग्राम पाया गया। प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है।
अपनी नशे की लत पूरी करने व शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए कुछ दिन पहले राजस्थान में एक युवक से 9 किलो चूरा पोस्त कम कीमत पर खरीद कर लाया था। जिसमें से कुछ चूरा पोस्त आरोपी ने स्वयं नशा करने के खर्च दिया और बचे 8 किलो 255 ग्राम चूरा पोस्त को लेकर बेचने के लिए मंगलवार को ग्राहक की फिराक में घूम रहा था।
आरोपी के खिलाफ थाना इसराना में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी ने गहनता से पूछताछ करने के साथ ही नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
By Ahmad Ghaddar LONDON, Nov 3 (Reuters) - Oil prices slumped on Tuesday after President…
By Jack Kim, Kyu-seok Shim and Rae Wee SEOUL/SINGAPORE, Nov 3 (Reuters) - Asset outflows…
MILAN, Nov 3 (Reuters) - Orders for Ferrari's Luce EV already cover all the units…
GERMANY'S MERZ: NOVEMBER 19 MEETING OF COALITION IN THE WILLING WILL DETERMINE FURTHER SUPPORT FOR…
VIDEO SHOWS: TRIBUTE OUTSIDE TENERIFE STADIUM AFTER STRIKER JESUS DE MIGUEL DIED AFTER COLLISION IN…
Kolkata (West Bengal) [India], November 3: The Institute of Engineering & Management (IEM), under the…