India News (इंडिया न्यूज), HTET Exam-2024 Answer Key : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष प्रो०(डॉ०) पवन कुमार, उपाध्यक्ष श्री सतीश कुमार एवं सचिव डॉ मुनीश नागपाल, ह.प्र.से. ने आज यहां जारी एक प्रेस वक्तव्य में बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा 30 व 31 जुलाई, 2025 को आयोजित करवाई गई हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2024 लेवल-1 (पीआरटी), लेवल-2 (टीजीटी) व लेवल-3 (पीजीटी) से सम्बन्धित सभी विषयों की ड्राफ्ट उत्तरकुंजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर 31 जुलाई, 2025 सायं से सार्वजनिक कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को प्रश्र-पत्र बुकलेट में दिए गए किसी भी प्रश्र या उत्तर कुंजी में दिए गए किसी भी प्रश्र के उत्तर (विकल्प) के बारे में कोई आपत्ति है, तो इस सम्बन्ध में पूर्ण तथ्यों/प्रमाण सहित 01 अगस्त से 03 अगस्त, 2025 सायं 05:00 बजे तक निर्धारित शुल्क 1000/- रूपये प्रति प्रश्र अनुसार जमा करवाते हुए अपनी आपत्ति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए पोर्टल/लिंक पर ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि यदि किसी प्रश्र के सम्बन्ध में दर्ज करवाई गई आपत्ति सही पाई जाती है तो ऐसी स्थिति में उस प्रश्र के लिए जमा करवाया गया शुल्क अभ्यर्थी को परीक्षा परिणाम घोषित होने से तीन मास के अन्दर-अन्दर अभ्यर्थी द्वारा उपलब्ध करवाए गए बैंक खाते में वापिस (Refund) कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रश्र-पत्र व उत्तर कुंजी के सम्बन्ध में 03 अगस्त, 2025 सायं 05:00 बजे के पश्चात किसी भी माध्यम से प्राप्त होने वाली आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा तथा इस बारे कोई पत्राचार भी नहीं किया जाएगा।
By Mariam Sunny and Christy Santhosh Nov 3 (Reuters) - Pfizer raised its full-year profit…
By Michael Holden LONDON, Nov 3 (Reuters) - A cyberattack on supermarket fridges across Europe…
Nov 3 (Reuters) - Former world number one Jon Rahm said on Tuesday that he…
(New throughout, updates prices and adds analyst comment) * Benchmark S&P 500, Nasdaq gains *…
VIDEO SHOWS: REAL MADRID PLAYERS AND STAFF HOLD A MINUTE'S SILENCE AT TRAINING IN MEMORY…
Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…