India News (इंडिया न्यूज), Dengue On The Rise : प्रदेश में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 31 अगस्त 2025 तक प्रदेश में डेंगू के करीब 367 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं पानीपत जिले में डेंगू से पहली मौत की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक एक बच्चा था, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले वाला था। आने वाले दिनों में संक्रमण और तेजी से फैलने की आशंका है। हरियाणा में केवल डेंगू ही नहीं मलेरिया, टाइफाइड, वायरल के भी भारी मात्रा में केस सामने आ रहे है।
वहीं अगर पिछले साल के आंकड़ों की बात करें तो 3 सितंबर 2024 तक डेंगू के 212 मामले दर्ज किए गए थे, जो अगले 11 दिनों में बढ़कर 390 तक पहुंच गए थे। बता दें कि तब पंचकूला डेंगू का सबसे बड़ा हॉट-स्पॉट रहा था। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के सभी जिलों में डेंगू से निपटने के लिए करीब 50 से अधिक कर्मचारियों की टीमें फील्ड में उतरी हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी सिविल अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सैंपलिंग और उपचार की बेहतर और पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें।
अधिकारियों के मुताबिक डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर केवल 400 मीटर की सीमा तक ही उड़ सकता है, लेकिन यह वाहनों या मनुष्यों के साथ दूर-दराज इलाकों तक भी पहुंच सकता है और यह मच्छर खासतौर पर दिन में अथवा दोपहर के समय काटता है,और अंधेरे तथा ठंडी जगहों, जैसे कि घरों के कोने या कारों में, छिपकर बैठता है। विशेषज्ञों का कहना है कि डेंगू से बचाव के लिए जलभराव न होने दें, कूलर और पौधों के गमलों की नियमित सफाई करें, और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
बता दें कि अब तक रेवाड़ी में सबसे ज्यादा 106 डेंगू के केस सामने आये हैं, जबकि फतेहाबाद में सबसे कम 2 केस सामने आये हैं। गुरुग्राम में 51, करनाल में 29, सोनीपत में 25 रोहतक में 23, झज्जर में 15, पंचकूला में 18, पानीपत और यमुनानगर में 14-14, चरखी दादरी में 9, हिसार में 9, कैथल-फरीदाबाद और महेंद्रगढ़ 8-8, नूंह में 7, कुरुक्षेत्र में 5 अंबाला में 4, सिरसा में 3 और फतेहाबाद में 2 केस सामने आये हैं।
By Mariam Sunny and Christy Santhosh Nov 3 (Reuters) - Pfizer raised its full-year profit…
By Michael Holden LONDON, Nov 3 (Reuters) - A cyberattack on supermarket fridges across Europe…
Nov 3 (Reuters) - Former world number one Jon Rahm said on Tuesday that he…
(New throughout, updates prices and adds analyst comment) * Benchmark S&P 500, Nasdaq gains *…
VIDEO SHOWS: REAL MADRID PLAYERS AND STAFF HOLD A MINUTE'S SILENCE AT TRAINING IN MEMORY…
Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…