प्रवीण वालिया, करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Deepender Hooda : सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा आज करनाल में कई सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान बातचीत में उन्होंने कहा कि भिवानी में हुई शिक्षिका की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग पीड़ित परिवार कर रहा है। इसलिए परिवार की संतुष्टि के लिए जांच सीबीआई को सौंपी जानी चाहिए।
दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि इतने बड़े आपराधिक मामले में परिवार की संतुष्टि सबसे महत्त्वपूर्ण है। हरियाणा सरकार और पुलिस की भूमिका को लेकर लोगों में असंतोष है। इसलिए आवश्यक है कि सीबीआई जांच हो, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। उन्होंने अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके कड़ी सजा दिलाने की भी मांग की।
इस मौके पर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी भी मौजूद रहे।
दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि कानून व्यवस्था में सबका विश्वास बना रहना चाहिए, लेकिन हरियाणा में अपराधियों के सामने सरकार मजबूर दिखाई देती है। सरकार की कार्यप्रणाली से ऐसा लगता है जैसे उसने अपराधियों के सामने समर्पण कर दिया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस थानों में पीड़ित को मदद मिलने की बजाय दुत्कार कर भगाने की घटनाएँ आम हो चुकी हैं। अपराधी बेखौफ हैं, सरकार बेबस है और प्रदेश अपराधियों की शरणस्थली बन चुका है।
हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में आए दिन आपराधिक वारदातें हो रही हैं। लोहारू में शिक्षिका की हत्या के बाद जींद में सोते हुए परिवार पर फायरिंग हुई। गुरुग्राम में भी फायरिंग का मामला सामने आया। हरियाणा में रोज़ाना 3 से 4 हत्याएँ हो रही हैं और अपराधी जब चाहें वारदात को अंजाम दे रहे हैं। कानून-व्यवस्था की बदतर स्थिति के चलते ही हरियाणा में कोई नया निवेश नहीं हो पा रहा।
दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि 2014 से पहले हरियाणा प्रति व्यक्ति निवेश के मामले में देश में नंबर एक राज्य था। 2005 में जब कांग्रेस सरकार बनी थी, तो चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने मात्र दो महीने में कानून-व्यवस्था दुरुस्त कर दी थी। आज फिर जनता को वैसी ही सख़्त सरकार की ज़रूरत है।
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…