India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : सनौली खुर्द थाना क्षेत्र की सड़कों पर यूपी की और से आने व जाने वाले व अन्य गांवों से लगती सड़क पर बाइक से जुगाड़ बने वाहन खुलेआम जानलेवा हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जहां एक बाइक चालक ने नियमों को ठेंगा दिखाते हुए उसका जुगाड़ बना रखा है। सड़क पर चलने वाला चह जुगाड़ वाहन कभी भी बड़े हादसे को जन्म दे सकता है या फिर किसी वाहन चालक को चपेट में ले सकता हैं।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि बाइक को मूल रूप से केवल दो व्यक्तियों की अनुमति मिली हुई है, लेकिन आज यह वाहन खुलेआम जुगाड़ बनाकर मालवाहन में तबदील हो गए हैं। न पुलिस ऐसे जुगाड़ वाहनों के चालकों पर कार्रवाई कर रही है और ना ही इस और किसी का कोई ध्यान है। इससे आए दिन आमजन व राहगीर खतरे में पड़ते हैं।
बाइक वाहन को खुलेआम जुगाड़ बनाकर मालवाहन में तब्दील किए जाने से हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है,बावजूद इसके न तो चालकों में डर है और न ही प्रशासन ने कोई ठोस कदम उठाया है। खुलेआम जुगाड़ सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों के लिए भारी खतरा बनती हैं।
वाहन चालक नरेश ने बताया कि ये बाइक से जुगाड़ बने मालवाहक वाहन अब सड़क पर बम की तरह चलते हैं। इन्हें देखकर डर लगता है कि कब क्या हो जाए। न नंबर प्लेट सही, न लाइट और ऊपर से ओवरलोड। बाइक का डिजाइन इस तरह का है कि यह कभी भी असंतुलित होकर पलट जाती है। आए दिन हादसे हो रहे हैं।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब तक प्रशासन और पुलिस इन नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करती, तब तक ऐसे हादसों का डर बना रहेगा। लोगों ने मांग की है कि बाइक से जुगाड़ बने मालवाहक वाहन पर निगरानी के लिए अलग से ट्रैफिक मॉनिटरिंग टीम गठित की जाए और ऐसे वाहनों के लिए माल ढुलाई पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया जाए।
Nov 3 (Reuters) - Banco Bilbao Vizcaya Argentaria, S.a : * PLACES CHF 390 MILLION…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
Nov 3 (Reuters) - UNIDATA S.p.A.: * TOTAL REVENUES €81.10 MILLION IN 9M 2026 *…
By Katha Kalia and Karl Plume Nov 3 (Reuters) - Archer-Daniels-Midland beat third-quarter earnings estimates…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
* Swedish supermarket chain disconnects hacked fridges from internet * Refrigeration systems not always standardised…