India News (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज दिल्ली दौरे पर रहे। सीएम सैनी ने यमुना नदी के जल से जुड़े अंतर्राज्यीय विषयों पर आयोजित बैठकों में भाग लिया। यह बैठक श्रम शक्ति भवन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी शामिल हुए।
इस मौके पर सीएम नायब सैनी ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार निरंतर यमुना जल को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है, ताकि दिल्ली और हरियाणा सहित समस्त परिवारजनों का जीवन अधिक सरल, स्वस्थ और सुगम हो सके। हम प्रधानमंत्री जी का माँ यमुना को स्वच्छ करने का जो संकल्प है उसे पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नायब सिंह सैनी ने कहा कि बैठक में दिल्ली और हरियाणा ने संयुक्त रूप से यमुना की सफाई के कार्य की गति को और बढ़ाने पर विचार किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद अब तक यमुना से लगभग 16 हज़ार मीट्रिक टन कचरा निकाला जा चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यमुना को स्वच्छ बनाने का कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और दिल्ली सरकार मिलकर एक संयुक्त कमेटी (CWC) का गठन करेंगी, जो यमुना से संबंधित समस्याओं के समाधान पर कार्य करेगी। हरियाणा में यमुना में स्वच्छ जल सुनिश्चित करने के लिए अब तक 44 एसटीपी (STP) लगाए जा चुके हैं, जो 620 एमएलडी क्षमता के हैं। इसके अतिरिक्त 510 एमएलडी क्षमता वाले नए एसटीपी भी बनाए जा रहे हैं।
वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता जिस गति और समर्पण के साथ दिल्ली में कार्य कर रही हैं और विकास को नई दिशा दे रही हैं, वह सराहनीय है। उनकी नेतृत्व क्षमता से न केवल नई योजनाएँ बन रही हैं बल्कि वे तेज़ी से धरातल पर भी उतर रही हैं।
New Delhi [India], May 4: Kreativemedia.io, the fast-rising AI-first creative agency reshaping how modern brands…
Surat (Gujarat) [India], May 4: Surat experienced an evening of extraordinary scale and creative brilliance…
Suvro Chandra, Joint Managing Director, P.C. Chandra Jewellers, A.K. Chandra, Managing Director, P.C. Chandra Group,…
Ahmedabad (Gujarat) [India], May 2: Ahmedabad (Gujarat) [India], May 4: Munoth Hedge Fund (MHF), a…
Surat (Gujarat) [India], May 2: Renowned environmentalist Viral Desai’s ‘Shahid Smriti Van’ has received national…
New Delhi [India], May 2: India’s PR and digital branding industry, Multiphase Digital has created an ‘unprecedented’ win…