India News (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दादरी स्थित विश्राम गृह में क्षेत्र के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट की। यह बैठक सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई। किसानों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जहां अधिकांश नेता केवल औपचारिकताएं निभाते हैं, वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अत्यंत शालीनता के साथ उनकी समस्याएं सुनीं।
किसानों ने मुख्यमंत्री से हुई बातचीत के प्रति संतोष प्रकट करते हुए सभी प्रमुख मुद्दों पर सहमति जताई। बैठक के दौरान किसानों द्वारा फसलों के बकाया मुआवजे से संबंधित जानकारी साझा की गई, जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में शीघ्र ही वरिष्ठ अधिकारियों से मंत्रणा कर समाधान निकाला जाएगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश में किसानों के लिए यूरिया और डीएपी की कोई कमी नहीं है, इसलिए आवश्यक मात्रा से अधिक उर्वरक की खरीद न की जाए। उन्होंने कहा कि कई बार किसान आवश्यकता से अधिक उर्वरकों का प्रयोग कर लेते हैं, जिससे खेत की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और इसका असर सभी पर पड़ता है।
Platform brings youth, industry and incubators together to explore entrepreneurship as an emerging livelihood pathway…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: Central Depository Services (India) Limited (“CDSL”), Asia’s first listed depository,…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: In today’s fast-changing world, education is often measured by marks,…
New Delhi [India], March 13: The Indian real estate market is experiencing a shift from…
New Delhi [India], March 19: India’s garment manufacturing sector is entering a decisive phase of…
Our student, Urvashi Patel received the trophy for winning the speech competition at IMA. Indore…