India News (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini : हिसार दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा प्राकृतिक आपदा व्यवस्थाओं को भी अवस्था में बदल देती है। पिछले दो दिन से में हरियाणा के दौरे पर हूं, जहां जलभराव इलाकों का दौरा कर रहा हूं। पहाड़ों में और प्रदेश में लगातार हो रही बरसात से यह प्राकृतिक प्राकृतिक आपदा आई है। मैं लोगों से अपील करता हूं हम सब मिलकर इसका सामना करेंगे। सरकार पूर्ण रूप से प्रदेश के लोगों के साथ है।
खेतों में किसानों का फसलों का नुकसान हो रहा है, हमने उसके लिए भी क्षतिपूर्ति पोर्टल ओपन किया हुआ है, अभी तक किसानों ने करीब एक लाख 60 हजार एकड़ भूमि को क्षतिपूर्ति पोर्टल पर रजिस्टर्ड किया है। जिन गांवों में घरों की छत गिरी है या मकान में नुकसान हुआ है मैंने सभी अधिकारियों को आदेश दिए हैं उनकी भी रिपोर्ट तैयार की जाए। प्रदेश के सभी अधिकारी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं मैं उनको बधाई देना देता हूं। प्रदेश में अगर रात को 12:00 बजे भी किसी को कोई दिक्कत होती है तो हमारे अधिकारी वहां पहुंचते हैं।
पंजाब के अंदर कितनी स्थिति खराब हुई है हम वहां भी हेल्प कर रहे हैं पंजाब के लोग हमारे भाई हैं हिमाचल के अंदर भी आपदा आई वहां भी हेल्प कर रहे है। हरियाणा के लोग दिल से इस कार्य को कर रहे हैं और सब मिलकर हम इस कार्य का सामना करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कांग्रेस पर हमला बोला। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के दिए बयान पर की सरकार विफल है इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास कौन सा पैरामीटर है जिसे उन्होंने अंदाजा लग जाता है की कि सरकार विफल।
कांग्रेस नेता सिर्फ राजनीति कर रहे है इस प्राकृतिक आपदा में राजनीति नहीं करनी चाहिए। कांग्रेस तो गुटों में बटी है ये फलाना गुट ये उस नेता का गुट। हिसार के सांसद जयप्रकाश के बयान की उचाना के विधायक एक्सीडेंटली बन गया उस बोलते हुए मुख्यमंत्री एक्सीडेंटल तो जयप्रकाश सांसद बन गए उचाना के विधायक को तो लोगों ने वोट दिया है। जयप्रकाश अगली बार देख लेगा की लोग किस तरह उनसे हिसाब करते है।
* Indexes: Dow down 0.49%, S&P 500 up 0.29%, Nasdaq up 0.62% * Apple slips…
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…