India News (इंडिया न्यूज), CM Flying Caught Two People Stealing Chemical : सीएम फ्लाइंग करनाल टीम ने वीरवार देर शाम रिफाइनरी स्थित नैफ्था प्लांट के गेट नंबर 3 के पास बनी पार्किंग में गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा। टीम ने छापे के दौरान पार्किंग में खड़े एक टैंकर से एम.ए.जी. केमिकल निकालते हुए 2 लोगों को धर दबोचा जबकि एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। सीएम फ्लाइंग ने उनके कब्जे से 18 कैनियों में निकाला गया 540 लीटर एम.ए.जी. केमिकल, एम.ए.जी. केमिकल से भरा एक टैंकर और एक कार अपने कब्जे में ले ली। मौके पर सदर थाना पुलिस को बुलाया गया।
दोनों आरोपियों और उनके पास से बरामद सामान को सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। सदर थाना पुलिस ने सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर राज सिंह की शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।सीम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर राज सिंह ने शिकायत में बताया कि वह अपने निजी गाड़ी में पैप्सी पुल के पास था। उन्हें गुप्त सूचना मिली कि बलराज वासी बालजाटान, विक्रम वासी दुप्पेड़ी करनाल और विक्रम पहलवान वासी पुरखास सोनीपत अपने कारिंदों के साथ मिलकर नैफ्था प्लांट के गेट नंबर 3 के पास बनी पार्किंग में ड्राइवरों को पैसों का लालच देकर उनसे कैमिकल खरीदते हैं।
वे सूचना को सत्य मानते हुए वहां पर पहुंचे तो 3 लोग टैंकर के वॉल खोलकर कीप और पाइप की मदद से कैनियों में एम.ए.जी. केमिकल निकाल रहे थे। जिन्होंने 10 कैनियां भरकर साथ खड़ी एक कार में रखी हुई थी जबकि 8 कैनियां भरी हुई टैंकर के पास रखी थी। उन्होंने अपने मुलाजिमों की मदद से 2 लोगों सुनील सैनी पुत्र हरपाल सिंह वासी गढ़ी सराय गोहाना सोनीपत और पुष्पेंद्र पुत्र सुरेश कुमार वासी जौहरपुर बांदा यूपी को मौके पर पकड़ लिया जबकि एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाते हुए वहां से भागने में कामयाब हो गया।
जब उन्होंने पकड़े गए व्यक्तियों से भागने वाले के बारे में पूछा तो उन्होंने उसका नाम गौरव पुत्र रामरतन वासी बालजाटान बताया। मौके पर सदर थाना पुलिस को बुलाया गया और पकड़े गए दोनों आरोपियों के साथ-साथ 18 कैनियों में भरा हुआ 540 लीटर एम.ए.जी. केमिकल, एक कार और एक टैंकर सदर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। वहीं दो लोगों को गिरफ्तार कर एक केमिकल से भरा टैंकर, एक कार और 540 लीटर एम.ए.जी. कैमिकल अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…
(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…
By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…
Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…