India News (इंडिया न्यूज), Panchkula News : मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सपना है कि स्वच्छता के मामले में पंचकूला का नाम हरियाणा में नंबर वन पर आए और देश के टॉप स्वच्छ शहरों में पंचकूला की गिनती हो। भारती ने यह बात पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पंचकूला में स्वच्छ सर्वेक्षण के संबंध में आयोजित जिले के अधिकारियों की बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जिले के सभी अधिकारी पंचकूला को स्वच्छता में अव्वल लाने का संकल्प लें।
भारती ने कहा कि जहां-जहां साप्ताहिक मंडियां लगती हैं वहां पर संबंधित विभाग निरंतर सफाई व्यवस्था का प्रबंध करें। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों से कुछ स्थानों पर गंदगी फैले होने के संबंध में विस्तार से चर्चा भी की और निर्देश दिए कि उक्त स्थानों पर सफाई व्यवस्था निरंतर दुरुस्त रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लगने वाले नवरात्र मेले के दौरान मनसा देवी मंदिर परिसर और आसपास अन्य मंदिरों में भी सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।
उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि हमें पंचकूला को स्वच्छता के मामले में अव्वल लाना है और प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पंचकूला को लेकर जो सपना देखा है उसे साकार करना है। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि स्वच्छता की शुरूआत सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में स्वच्छता रखकर करें और सभी कर्मचारियों को इसके लिए प्रेरित करें। उन्होने कहा कि हम मिलकर काम करेंगे तभी यह स्वप्न साकार होगा। उपायुक्त ने कहा कि सभी संबंधित विभाग नगर निगम, एचएसवीपी, एचएसआईआईडीसी, पीएमडीए व जनस्वास्थ्य विभाग मिलकर काम करेंगे तो हम अपने लक्ष्य को जरूर प्राप्त करेंगे।
स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का विषय नहीं है, यह दैनिक व्यवहार का विषय है। इसे अपने आचरण में लेंगे तो ही स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा। नगर निगम आयुक्त आरके सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में पंचकूला को अव्वल लाने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। उन्होंने कहा कि हम केवल प्रयास नहीं करेंगे, बल्कि यह सुनिश्चित करेंगे कि पंचकूला स्वच्छता सर्वेक्षण में देश के टॉप 10 शहरों में शामिल होगा।
इस अवसर पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, महापौर कुलभूषण गोयल, अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, एसडीएम संयम गर्ग, कालका नगर परिषद प्रधान कृष्ण लाल लांबा के अलावा मनसा देवी श्राइन बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य, नगर निगम के कई पार्षद तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…
(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…
By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…
Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…